फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jijeyu haul, the subject of another paper given to students

जीजेयू का कारनामा, छात्रों को दिया दूसरे विषय का पेपर

Fri, 04 Jul 2014 11:48 PM IST
hisar
hisar Updated Fri, 04 Jul 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन

जीजेयू की दूरवर्ती शिक्षा का लाभ ले रहे छात्रों की परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। शुक्रवार शहर के तीन केंद्रों पर जीजेयू के बीसीए अंतिम वर्ष का री-अपीयर का कंप्यूटर नेट वर्किंग का पेपर था, लेकिन परीक्षा के दौरान छात्रों को सी प्लस प्लस का पेपर थमा दिया गया। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो सेंटर संचालक ने जीजेयू में जाकर बात करने की बात कही। इसी से नाराज छात्रों ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा और एग्जाम कंट्रोल से मुलाकात की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर छात्र-छात्राओं ने अपनी परीक्षा का बहिष्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा विभाग की बीसीए फाइनल ईयर की री-अपीयर के कंप्यूटर नेट वर्किंग विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए हिसार में तीन सेंटर बनाए गए थे। इनमें पीजीएसडी स्कूल, सीएवी स्कूल, जीजेएन गोयनका स्कूल को सेंटर बनाया गया था। परीक्षार्थी सुबह तय समय पर पड़ाव चौक स्थित पीजीएसडी स्कूल के परीक्षा केंद्र और अन्य केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के शुरू होने के साथ ही बीसीए अंतिम वर्ष के छात्रों को कंप्यूटर नेट वर्किंग के पेपर की जगह सी प्लस प्लस का पेपर थमा दिया गया।
विज्ञापन


जब इस पेपर को लेकर छात्रों ने सेंटर संचालक से बात की तो उन्होंने छात्रों को विवि में जाकर ही बात करने को कहा। जब गुजवि में कुलपति से मिलने के लिए गए तो उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। ऐसे में छात्रों ने कुलपति के नाम अपना ज्ञापन कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को दे दिया। वहीं एग्जाम कंट्रोलर ने छात्रों को कहा कि पेपर बदलवा दिया गया है और छात्र 12 बजे जाकर अपना पेपर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर छात्रों ने नाराजगी प्रकट की और कहा कि आज ही के दिन दो अलग-अलग समय पर पेपर हैं। पहला पेपर सुबह दस से एक बजे तक है तो दूसरा दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक है। ऐसे में दोपहर 12 बजे शुरू किए जाने वाले पेपर को पूरा करने से ढाई बजे वाला पेपर छूट जाएगा, लेकिन  एग्जाम कंट्रोल ने उनकी बात नहीं सुनी और उनको कहा कि परीक्षा को आगे नहीं किया जाएगा। आप छात्र दोपहर साढे़ 12 बजे तक जाकर अपने एग्जाम दे सकते हैं। अगर आप फेल होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी आपकी ही होगी। परीक्षा का बहिष्कार करने वालों में परीक्षार्थी आशीष, राकेश, संजय, विक्रम, हिम्मत सहित अन्य छात्रों ने एग्जाम कंट्रोलर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।


जीजेयू के एग्जाम कंट्रोल आरके यादव ने बताया कि बीसीए तृतीय वर्ष री-अपीयर कंप्यूटर नेट वर्किंग के पेपर का गलती से बदल गया था। देश भर के सेंटरों से पेपर गलत आने की शिकायत सुबह साढे़ दस बजे ही आने लगी थी। जिसके बाद सभी सेेंटरों को साढे़ 11 बजे तक सही पेपर भिजवा दिया गया था। इसके साथ ही निर्देश दिए थे कि 12 बजे से एग्जाम शुरू करें। पीजीएसडी में एग्जाम देने वाले कुछ छात्र आए थे और मैंने उन्हें एग्जाम देने को कहा है, लेकिन छात्र एग्जाम डेट आगे करने की बात कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है। अब छात्र यदि एग्जाम नहीं देते हैं तो स्वयं जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed