फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jeetu became victim of nervous 90, Pramod took 5 wickets and led GC Heroes team to victory.

Hisar News: नर्वस 90 का शिकार हुए जीतू, प्रमोद ने 5 विकेट लेकर दिलाई जीसी हीरोज टीम को जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Jeetu became victim of nervous 90, Pramod took 5 wickets and led GC Heroes team to victory.
मैन ऑफ द मैच जीतू सिवाच।  स्रोत : स्वयं 
हिसार। सरसाना खेल मैदान पर जीसी हीरोज और राॅयल स्ट्राइक्स क्लब के बीच खेले गए टी20 मैच में शनिवार को बल्लेबाज जीतू सिवाच अपना शतक पूरा करने से चूक गए। वह नर्वस 90 का शिकार हो गए। हालांकि जीसी हीरोज ने यह मुकाबला 25 रन से जीत लिया और जीतू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसी हीरोज की टीम ने 213 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जीतू और विरेंद्र ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। टीम की ओर से सर्वाधिक 94 रन बनाने वाले जीतू दुर्भाग्यवश रन आउट हाे गए।
विज्ञापन

इसके बाद कप्तान मोहन और कुलदीप कुमार ने अंतिम तीन ओवर में 43 रन बनाकर प्रतिद्वंद्वी टीम को विशाल लक्ष्य दिया। रॉयल स्ट्राइक्स क्लब की ओर से सुकर्म ने दो और कालू ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब की ने सधी हुई शुरुआत की और पांच ओवर में पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इसके बाद राजू जांगड़ा ने एक के बाद एक दो विकेट लेकर टीम की वापसी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रमोद ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रॉयल स्ट्राइक्स क्लब की ओर से सर्वाधिक 65 रन दिवान ने बनाए। जीसी हीरोज ने इस मुकाबले को 25 रन से जीत लिया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed