फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JE in Electric Wing of Panchayati Raj Department has been suspended

हिसार: सिरसा सोलर स्ट्रीट लाइट मामले में पंचायती राज के जेई पर भी गिरी गाज, विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई 

Sat, 30 Apr 2022 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 12:44 PM IST
सार

पंचायत विकास विभाग की ओर से सिरसा में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने और उसके रेट तय करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था।

विज्ञापन
JE in Electric Wing of Panchayati Raj Department has been suspended
स्ट्रीट लाइट घोटाले में जेई निलंबित - फोटो : डेमो

विस्तार

पंचायती राज विभाग के इलेक्ट्रिक विंग के जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार को सिरसा में सोलर स्ट्रीट लाइट खरीद कथित घोटाले में निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर पंचायत विकास विभाग के महानिदेशक धीरेंद्र खड़गटा ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


पंचायत विकास विभाग की ओर से सिरसा जिले के गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने और उसके रेट तय करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। इसमें सभी बीडीपीओ, हरियाणा अक्षय ऊर्जा विभाग के सहायक योजना अधिकारी, जूनियर इंजीनियर शामिल किए थे।
विज्ञापन


हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में पंचायती राज का इलेक्ट्रिक विंग का एक ही जूनियर इंजीनियर का पद है। इसके चलते हिसार के जेई दिनेश कुमार को कमेटी में शामिल किया गया था। इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद विजिलेंस जांच हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर के आधार पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया गया था। इसकी जांच चल रही है। इसके लिए एक कमेटी बनी थी। इसमें मुझे भी शामिल किया गया था। निलंबन के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। अभी ऐसे आदेश नहीं मिले हैं।  - दिनेश कुमार, जेई इलेक्ट्रिक विंग, पंचायती राज विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed