Hisar: जाट एजुकेशन सोसायटी के चुनाव आज, अभी तक 296 में से 45 कॉलेजियम ने किया मतदान
करीब सवा दो साल बाद जाट एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी के चुनाव हो रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि 296 कॉलेजियम वोट डालकर प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे।
विस्तार
हरियाणा के हिसार में जाट एजुकेशन सोसायटी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक 296 कॉलेजियम में से 45 ने मतदान किया है। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। शाम 7 बजे तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है। कुल 15 पदों के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए प्रो. केएल रिणवा, सुभाष कुंडू,सुशील लांबा, जंगजीत सिंह,अजमेर ढांडा, सुखबीर गोयत मैदान में है।
सीआर लॉ कॉलेज के सभागार में मतदान केंद्र बनाया गया है। कॉलेज के गेट से आगे मतदाता के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मतदाता को भी गेट से आगे मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। चुनाव को संपन्न कराने के लिए 40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
शाम 7 बजे तक आएगा रिजल्ट
मतदान की प्रक्रिया खत्म होते ही मतगणना शुरू होगी। 20 कर्मचारी मतगणना में रहेंगे। 1480 वोट को गिनने के लिए करीब दो घंटे का समय लगेगा। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि शाम 7 बजे तक रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है।
पैनल एक
- प्रधान -सुखबीर सिंह गोयत
- उपप्रधान - राजबीर सिंह बूरा
- सचिव -सुखबीर सिंह सिवाच
- कोषाध्यक्ष -ओमप्रकाश ढांडा
पैनल नंबर 2
- प्रधान- जंगजीत सिंह खांडा खेड़ी
- उपप्रधान - रामकुमार नियाणा
- सचिव -रविंद्र पानू
- कोषाध्यक्ष - विनोद नंबरदार बोबुआ
- प्रधान - अजमेर ढांडा
- उपप्रधान- दिलदार पूनिया
- सचिव - प्रविंद्र मलिक
- कोषाध्यक्ष- सागर सिवाच
---------------
- प्रधान - सुशील लांबा
- उपप्रधान - कृष्ण गोदारा
- सचिव - अशोक कुमार
- कोषाध्यक्ष - भूपेंद्र पानू