{"_id":"58091be34f1c1b722b703729","slug":"jat-education-socity-election-will-be-on-13th-november-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल बाद जाट शिक्षण संस्था के कॉलेजियम से चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल बाद जाट शिक्षण संस्था के कॉलेजियम से चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
जाट संस्था
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट शिक्षण संस्थाओं के 200 कॉलेजियम चुनाव के लिए 26 और 27 अक्तूबर को नामांकन लिए जाएंगे। करीब छह साल बाद जाट शिक्षण संस्थाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसमें करीब 5200 मतदाता 200 कॉलेजियम सदस्य चुनेंगे। यह 200 लोग प्रधान को चुनेंगे। जाट संस्थाओं में पहली बार कॉलेजियम से चुनाव होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2010 में जाट संस्थाओं के आखिरी बार चुनाव हुए थे, जिसमें सुनील लांबा को प्रधान चुना गया था। उस समय करीब 21 हजार से अधिक मतदाता थे। कार्यकारिणी को तीन साल के लिए चुना गया था, जिसमें नवंबर 2013 में प्रदेश सरकार ने यहां प्रशासक नियुक्त कर दिया था। अनिंद्र लौरा ने अदालत में केस लड़ा, जिसमें तथ्य दिया गया कि जाट शिक्षण संस्थाओं के संविधान के अनुसार इसमें गैर जाट व्यक्ति मतदाता नहीं हो सकते।
विज्ञापन
जेबी गुप्ता की अदालत ने इस मामले में नए सिरे से वोटर लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया था, जिसमें गैर जाट सदस्यों को वोटर लिस्ट से हटाने को कहा था। एडवोकेट योगेश सिहाग ने भी इस जाट संस्थाओं की वोटर लिस्ट के बारे में अदालत में केस लड़ा था, जिसके बाद अदालत के आदेश अनुसार डीसी की ओर से हर एक मतदाता से उनकी आईडी मांगी गई, जिसमें करीब 21 हजार मतदाताओं में से केवल 5200 मतदाताओं ने ही आईडी जमा कराई। जिस कारण केवल 5200 मतदाता ही इस सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
यह रहेगा शेडयूल
-200 सदस्य चुनने के लिए वोटर लिस्ट प्रकाशन 7 अक्तूबर 2016
-26 और 27 अक्तूबर को नामांकन होंगे, सुबह 11 से 2 बजे
-28 अक्तूबर को नामांकनों की जांच होगी सुबह 11 बजे
-5 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे
-7 नवंबर को उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होगी
- 13 नवंबर को सुुबह 9 बजे से 2 तक मतदान
-13 नवंबर को शाम ढाई बजे से मतगणना
एडीसी निर्वाचन अधिकारी
फिलहाल डीसी निखिल गजराज जाट संस्थाओं के प्रशासक के तौर पर काम कर रहे हैं। कॉलेजियम चुनाव के लिए एडीसी विजय कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम अशोक बंसल को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
200 सदस्य चुनेंगे प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष
कॉलेजियम से चुने गए 200 सदस्य चार पदों के लिए वोटिंग करेंगे, जिसमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद हैं। इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। जाट संस्थाओं के बारे में यह 15 सदस्यीय कार्यकारिणी फैसले लिया करेगी।
हर वार्ड में 24 से 28 मतदाता
जाट संस्थाओं के करीब 5200 मतदाताओं को 200 वार्ड में बांटा गया है। हर वार्ड से एक कॉलेजियम सदस्य चुना जाएगा। कॉलेजियम सदस्य बनने के लिए उसी वार्ड का मतदाता होना जरूरी है। हर एक कॉलेजियम में कम से कम 24 और अधिक से अधिक 28 सदस्य रखे गए हैं।
यह संस्थाएं .....
जाट शिक्षण संस्थाओं में जॉट कॉलेज, जाट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीआरएम स्कूल, जाट लॉ कॉलेज, जॉट सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
सोसायटी एक्ट के तहत चुनाव
वर्ष 2012 में सोसायटी एक्ट डिक्लेयर किया गया था, जिसमें रजिस्टर्ड संस्थाओं के चुनाव कॉलेजियम से कराने का प्रावधान किया गया, जिसमें वोटरों के हिसाब से अलग-अलग प्रतिनिधि चुुने जाते हैं। इसके बाद यह प्रतिनिधि अपने पदाधिकारियों का चुनाव करते हैं।