{"_id":"60d4d2258ebc3e2db0376a4a","slug":"janta-market-will-remain-start-hisar-news-rtk6145194186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से लगनी शुरू होगी जनता मार्केट, इस सप्ताह अर्बन एस्टेट टू में लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से लगनी शुरू होगी जनता मार्केट, इस सप्ताह अर्बन एस्टेट टू में लगेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। नगर निगम की तरफ से शहर में फिर से जनता मार्केट लगाई जाएगी। इस सप्ताह शनिवार व रविवार को अर्बन एस्टेट-2 में मार्केट लगाई जाएगी। मार्केट में स्टॉल लगाने के लिए व्यापारी 25 जून को निगम की तहबाजारी शाखा में फीस जमा करवा सकेंगे। बता दें कि लॉकडाउन लगने के कारण निगम ने जनता मार्केट का आयोजन बंद कर दिया था।
चूंकि अब सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन में काफी हद तक राहत मिल चुकी है। अब बाजार भी पूरी तरह से खुल गए हैं। इसी को देखते हुए व्यापारी निगम प्रशासन से जनता मार्केट शुरू करने की मांग कर रहे थे। कोरोना महामारी के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ न लगे, इसे लेकर निगम प्रशासन की तरफ से जनता मार्केट शुरू की गई थी। इस मार्केट की शुरुआत पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान से की गई थी। मगर धीरे-धीरे इसे शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाना शुरू किया गया ताकि शहर के हर हिस्से के लोग इस मार्केट से खरीदारी कर सके।
मार्केट शुरू करने की व्यापारी कर रहे है काफी मांग : सरदाना
व्यापारियों की तरफ से मार्केट शुरू करने को लेकर काफी डिमांड की जा रही थी। अब कोरोना केस काफी कम हो गए हैं और हालात नियंत्रण में हैं। इसे देखते हुए अब दोबारा से मार्केट शुरू की जा रही है। - गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम