फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jaipur to hisar train departed from hisar to jaipur with 44 passengers

44 यात्री लेकर रवाना हुई हिसार-जयपुर ट्रेन, रेलवे को 3750 रुपये हुई आमदनी

Tue, 02 Mar 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
jaipur to hisar train departed from hisar to jaipur with 44 passengers
हिसार से जयपुर चलने वाली ट्रेन में बैठी नाममात्र सवारियां। - फोटो : Hisar
लॉकडाउन के लंबे समय बाद रेलवे की ओर से कई रेलगाड़ियां चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सोमवार को ट्रेन जयपुर से चलकर हिसार पहुंची। यहां कुछ मिनट ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर को जयपुर के लिए रवाना की गई, मगर इस ट्रेन में नाममात्र ही सवारियां बैठी थीं। सोमवार को हिसार से जयपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन में हिसार से सिर्फ 44 यात्री ही रवाना हुए। रेलवे को इस ट्रेन से 3750 रुपये आमदनी हुई है। बता दें कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए एक मार्च से सामान्य टिकट खिड़की खोल दी गई।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से इन ट्रेन को भी चलाने को मिली हरी झंडी
रेलवे की ओर से कुछ अन्य ट्रेन को भी चलाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। जिनमें हिसार-रेवाड़ी-हिसार, रेवाड़ी-बठिंडा-रेवाड़ी और रेवाड़ी-फाजिल्का-रेवाड़ी ट्रेन शमिल है। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जाएगा। इन ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को किराया भी ज्यादा देना होगा। रेलवे की ओर से हिसार-रेवाड़ी-हिसार ट्रेन छह मार्च से, रेवाड़ी-बठिंडा-रेवाड़ी पांच मार्च से, रेवाड़ी-फाजिल्का-रेवाड़ी सात मार्च से चलाई जाएगी। इन ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे की ओर से पत्र जारी हुआ है।
विज्ञापन

हिसार से जयपुर जाने वाली ट्रेन में 44 ही यात्रियों ने अपना टिकट सामान्य टिकट खिड़की से लिया। इस दौरान रेलवे को 3750 रुपये की आमदनी हुई है।
- रामदेव, चीफ बुकिंग सुपरवाइजर, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed