{"_id":"575487f44f1c1bf6451096a4","slug":"jaat-reservation-start-agitation-in-mayyad-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मय्यड़ के खेल स्टेडियम में जाट आरक्षण समिति ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मय्यड़ के खेल स्टेडियम में जाट आरक्षण समिति ने शुरू किया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
जाट
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के इस मौसम में शहर में बिजली का घोर संकट छाया हुआ है। तीन चार दिन से तो हालात बेहद गंभीर हैं। कई-कई घंटों से बिजली गायब रहती है। लोगों का हाल बेहाल हो गया है। हालात ये है कि बिजली संकट से परेशान लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को भी शहर में दो स्थानों पर लोग सड़क पर उतर आए। नजफगढ़ रोड पर बस स्टैंड के नजदीक जहां लोगों ने अधिकारियों का घेराव किया, वहीं बादली रोड पर मेला ग्राउंड के पास लोग सड़क पर उतर आए। जमकर नारेबाजी की। लोगों को शांत कराने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। काफी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
समाचार नंबर 1 : अधिकारियों का किया घेराव
शहर के नजफगढ़ रोड के साथ बसे दयानंद नगर व धर्मपुरा कॉलोनी के लोग बिजली किल्लत से बेहद परेशान हैं। पिछले तीन दिनों में तो यहां केवल कुछ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो सकी है। शनिवार शाम से गुल हुई बिजली रविवार सुबह तक नहीं आई तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन
कॉलोनियों के लोग बस स्टैंड के नजदीक सड़क किनारे उतर आए और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामले की सूचना मिलते ही एक्सईएन, एसडीओ और जेई आदि भी मौके पर पहुंच गए। परेशान लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया और खरी-खरी सुनाई। तुरंत समस्या के समाधान की मांग रखी। लोगों ने कहा कि एक तो गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है, ऊपर से बिजली किल्लत परेशान कर रही है।
सुरेंद्र चुघ ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर से कॉलोनी की आपूर्ति जुड़ी है उस पर लोड ज्यादा है। इस कारण उसमें बार-बार फाल्ट आ जाता है। पिछले तीन दिन में महज चंद घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पाई है। शनिवार की शाम करीब छह बजे गुल हुई बिजली रविवार सुबह तक नहीं आई।
रातभर लोग परेशान रहे। फोन करें तो कोई कॉल रिसीव नहीं करता। समस्या का समाधान न होते देख मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। लोगों ने कहा कि जिन कॉलोनी में लोग बराबर बिल का भुगतान करते हैं वहां तो बिजली रहती नहीं और जहां बिजली चोरी होती है, बिल नहीं भरते वहां आपूर्ति सुचारु है।
पार्षद पति समुंद्र ने कहा कि लोड को देखते हुए उन्होंने 3 नए ट्रांसफार्मर की डिमांड कर रखी है। मगर अभी तक इस दिशा में कार्रवाई तक शुरू नहीं हो पाई है। जिसे ठेका दिया गया है वह ध्यान नहीं देता। 22 लाख रुपये के ठेके पर केवल 2 टीम काम कर रही हैं। एक जगह फाल्ट ठीक होता है तो दूसरी जगह फिर फाल्ट हो जाता है। सरकार लोगों को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा पा रही।
आश्वासन से शांति
अधिकारियों के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। अधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने व शाम तक वहां मोबाइल जनरेटर की सुविधा चालू कराने का आश्वासन दिया। आखिर कई घंटों बाद करीब 12 बजे कॉलोनी में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी, तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।
अधिकारी बोले
एक्सईएन एसजी वत्स ने भी लोगों की समस्या को नहीं नकारा। उन्होंने कहा कि उक्त कॉलोनी में खपत ज्यादा होने के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक है। यहां 100 केवी का और ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से बिजली निगम का सहयोग करने व जरूरत अनुसार बिजली का उपयोग करने की अपील की।
समाचार नंबर 2 : बादली मार्ग पर भी सड़क पर उतरे लोग
बादली रोड स्थित प्रीतम कॉलोनी, बसंत विहार व पास लगती अन्य कॉलोनियों में भी तीन दिन से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित है। परेशान लोगों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। लोग मेला ग्राउंड के पास सड़क पर उतर आए। हालांकि लोगों ने जाम नहीं लगाया, मगर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी जमकर की। बड़ी संख्या में पुलिस भी लोगों को शांत कराने पहुंची।
तीन दिन से लाइट नहीं
गुस्साए लोगों ने कहा कि कॉलोनियों में 15 दिन से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। तीन दिन से तो आपूर्ति बिलकुल चरमराई हुई है। बिना बिजली के तमाम कामकाज प्रभावित हैं। बच्चे और बूढ़े सभी परेशान हैं, उनके बीमार होने का भय बना है। निगम कार्यालय में बार-बार फोन करते हैं।
या तो फोन उठता नहीं, अगर उठता है तो शिकायत पर गौर नहीं किया जाता। निगम कर्मचारियों को खुद जाकर ट्रांसफार्मरों, तारों व फाल्ट की रोजाना नियमित जांच करनी चाहिए। अगर फाल्ट हो तो उसे उसी समय ठीक करना चाहिए, मगर यहां तो कई-कई घंटों बाद कर्मचारी आते हैं और कई-कई घंटे मरम्मत कार्य में लगे रहते हैं।
महिलाएं बोलीं
महिलाओं ने कहा कि बिजली समस्या के कारण कामकाज प्रभावित हो ही रहे हैं, जल संकट भी गहराने लगा है। बिल तो इतना अधिक आता है और बिजली आपूर्ति न के बराबर हो रही है। भीषण गर्मी पड़ रही है। रात भर बच्चे सो नहीं पा रहे, रो-रोकर परेशान हैं। बीमार हो रहे हैं। इतनी जरूरत के समय में ही बिजली नहीं है तो क्या फायदा। निगम अधिकारी इस ओर ध्यान दें और शहर में बिजली की आपूर्ति सुचारु कराए, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिले।
केबल थी खराब
दरअसल, दो दिन पहले तो बादली रोड पर ट्रक के टकराने से बिजली के खंभे टूट गए थे। शनिवार को मेला ग्राउंड किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जुड़ी कॉलोनियों तक जा रही बिजली की एबी केबल खराबी आ गई। सुबह लोगों ने देखा तो वह बिलकुल नीचे लटक रही थी।
किसी वाहन की चपेट में आने से तारें बिलकुल नीचे गिर गई। इस वजह से यहां आपूर्ति प्रभावित है। लोगों ने शिकायत भी की। मगर कोई ठीक करने नहीं आया तो पहले से ही बिजली परेशानी झेल रहे लोग सड़क पर उतर गए। एक्सईएन एसजी वत्स, एसडीओ व जेई आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे।
लोगों ने अधिकारियों को काफी सुनाई। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की सख्ती व आश्वासन के बाद किसी तरह लोग शांत हुए। शाम तक कर्मचारी तारों को ठीक करने में लगे हुए थे।