{"_id":"588ce7dc4f1c1ba333cf7d45","slug":"jaat-reservation-kumari-sailja-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण पर हड़बड़ाहट में कदम उठा रही सरकार : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण पर हड़बड़ाहट में कदम उठा रही सरकार : सैलजा
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
sailja
- फोटो : buraeau
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि जाट आरक्षण को लेकर सरकार का हड़बड़ाहट में कदम उठा रही है। सरकार ने जो मांग मानी थी तो उसके बाद बात क्यों नहीं की। सरकार को बातचीत के जरिए पहले ही समाधान निकालना चाहिए था।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा है कि जाट आंदोलन पर प्रदेश की भाजपा सरकार फैसला नहीं ले पा रही। जूून महीने में आंदोलनकारियों से जो सहमति हुई उसे पूरा क्यों नहीं किया। सरकार कभी जमीनी हकीकत समझ नहीं सकी। अब सरकार फोर्स का दिखावा कर रही है। जानमाल और सामाजिक नुकसान के लिए भाजपा जिम्मेदार हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि पंजाब, यूपी व उत्तराखंड के चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। हुड्डा क्यों नहीं जाते इस पर उन्होंने कहा कि यह तो उनसे ही पूछा जाना चाहिए था। अगर हाईकमान की ओर से मुझे आदेश दिया गया तो मैं पंजाब में प्रचार के लिए जाऊंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक है जो उसे मिलना ही चाहिए। सैलजा ने इनेलो के जलयुद्ध को ड्रामा करार दिया। कस्सी लेकर जाकर खुदाई करने वालों को किसने रोक रखा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद त्रस्त हुई जनता इन चुनावों में भाजपा को जवाब देगी। कांग्रेस एक ही परिवार में एक से ज्यादा टिकट देने के खिलाफ है। पंजाब समेत पांच राज्यों के इन चुनावों में भी इस निर्णय पर अमल किया गया है। ये पूछे जाने पर कि क्या चुनावों के बाद राहुल को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। सैलजा ने कहा कि उम्मीद है कि राहुल अध्यक्ष बन जाएंगे। इस दौरान डॉ. अजय सिंह, मुकेश सैनी व कई अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन