फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jaat education society collegian election, Hisar

71 कॉलेजियम हुए निर्वाचित, 8 का फैसला टॉस पर, दो कॉलेजियम का दोबारा होगा चुनाव

Mon, 14 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 14 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jaat education society collegian election, Hisar
हिसार। जाट संस्था के चुनाव के दौरान परिणाम का इंतजार करते हुए लोग - फोटो : bureau

हिसार जाट शिक्षण संस्थाएं के कॉलेजियम सदस्यों के लिए रविवार को जाट कॉलेज में मतदान हुआ। कुल 81 कॉलेजियम के लिए वोटिंग हुई। शांतिपूर्ण तरीके से हुए मतदान के दौरान 71 कॉलेजियम सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उधर, आठ कॉलेजियमों के लिए मुकाबला बराबरी पर छूटा, इनका फैसला अब 15 नवंबर को होगा। इसके अलावा 2 कॉलेजियमों पर सिंबल की दिक्कत आने के कारण 20 नवंबर को जाट कॉलेज में ही पुनर्मतदान होगा। बता दें कि जाट शिक्षण संस्थाएं के लिए कुल 200 कॉलेजियम सदस्य चुने जाने हैं। इनमें से 119 सदस्यों को तो पहले ही सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। शेष बचे 81 सदस्य चुनने के लिए रविवार को मतदान करवाया गया था। सभी 200 कॉलेजियम सदस्यों के बनने के बाद कार्यकारिणी का चुनाव होगा। निर्वाचित सदस्य अपने बीच से ही प्रधान, उप प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष बनाएंगे।

विज्ञापन


ये हुए निर्वाचित कॉलेजियम
1 से बलवान, 2 से जगदीश, 3 से कौशल्या देवी, 4 से मनोज कुमार, 5 से संदीप, 10 से करतार सिंह, 12 से कुलदीप सिंह, 14 से चंद्रभान, 15 से राजेश, 16 से सुरेश कुमार, 17 से भजनसिंह, 18 से ईश्वर सिंह, 19 से सोमवीर सिंह, 37 से बीरमती, 38 से सुशील लांबा, 43 से अनूप सिंह, 44 से राजपाल ढाका, 52 से चंद्रभान, 55 से प्रताप, 56 से फतेहसिंह, 58 से मोहन, 64 से सूबेसिंह, 66 जगजीत सिंह, 67 रामरती, 77 से थम्बूसिंह, 78 से ओमप्रकाश, 80 से राजबीर सिंह, 81 से बलजीत सिंह, 82 से सज्जन सिंह, 84 से विजेंद्र सिंह, 89 से महीपाल, 90 से भीमसिंह, 97 से पूर्णसिंह, 98 से सुभाष मलिक, 100 से सुखपाल, 108 से बिशंबर, 111 से अमर सिंह, 112 से मोहरसिंह, 122 से जगतसिंह, 123 से राजेश लांबा, 125 से ओमप्रकाश, 128 से राजकुमार, 130 से दयानंद, 131 से हवासिंह, 132 से जयपाल सिंह, 134 से सुरेंद्र सिंह, 135 से राजेश कुमार, 145 से दलबीर सिंह, 147 से सुरेश कुमार, 149 से वीना, 151 से सुरेश कुमार, 153 से बलजीत सिंह, 162 नवदीप चहल, 165 से आशीष कुमार गोदारा, 167 से योगेश सिहाग, 168 से सुदेश, 171 से टेकचंद, 172 से करण सिंह, 173 से सुभाष, 175 से छोटूराम पूनिया, 176 से ओपी आर्य, 177 से बलबीर सिंह, 180 ओमप्रकाश, 182 से जगदीप सिंह पूनियां, 184 से सुशील कुमार ढांडा, 187 से राजेश गोयत, 190 से जिलेसिंह गोयत, 192 से वजीर सिंह सिवाच, 193 से रणबीर सिंह, 195 से कृष्ण कुमार गोदारा व 197 परविंद्र मलिक निर्वाचित हुए है।
विज्ञापन


इससे पूर्व रविवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि दोपहर 2 बजे तक चला। मतदान के चलते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु ढंग से पूरा करवाने के लिए एडीसी विजय कुमार को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। कुल 81 कॉलेजियम के लिए मतदान हुआ। निर्वाचन टीम द्वारा मतदान के लिए 8 मतदान केंद्र पर बनाए गए थे। हर मतदान केंद्र पर 10 कॉलेजियम के लिए वोट डाले गए। प्रत्येक कॉलेजियम में 24 से 28 मतदाता थे। मतदान होते ही मतगणना का कार्य शुरू हुआ और कुछ देर बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चेहरों का रिजल्ट
पूर्व प्रधान सुनील लांबा का चुनाव टाई रहा। उनके भाई सुशील लांबा कॉलेजियम का चुनाव जीत गए। इसके अलावा पूर्व प्रधान टेकचंद कुंडू जीत गए इनके सामने धर्मबीर गोयत के भाई एडवोकेट सुखबीर गोयत हार गए। जींद जाट संस्था के प्रधान रहे दलबीर खर्ब जीत गए। जाट धर्मशाला हिसार के पूर्व प्रधान रहे जगजीत सिंधू जीते। इसके अलावा पूर्ण सिंह डाबड़ा पहले ही सर्वसम्मति से जीते हुए थे।

बीजेपी के मुख्य चेहरे
बीजेपी नेता कृष्ण लाल रिणवा सर्वसम्मति से जीते, युवा नेता एडवोकेट योगेश सिहाग जीते, मनदीप मलिक, महिला खाप की प्रधान सुदेश चौधरी व राजेश सूरा जीते।

वकीलों ने खूब अजमाई किस्मत
इस बार वकीलों ने खूब किस्मत अजमाई। कॉलेजियम चुनाव में 30 से ज्यादा सदस्य चुनाव लड़े। इनमें एडवोकेट बलजीत राणा जो संस्था के पूर्व सचिव भी रहे हैं ने जीत हासिल की। एडवोकेट जयदीप पूनिया  एडवोकेट नवदीप, संग्राम सरसाना एडवोकेट जीते। इसके अलावा आशीष गोदारा पूर्व गर्वनमेंट कॉलेज के प्रधान जीते।

इन पदों का होगा चुनाव
जाट संस्था का कॉलेजियम डिक्लेयर होने के बाद प्रधान, उप प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे। इसके साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी बनेगी। मगर इसके लिए फिलहाल कोई टाइम डिक्लेयर नहीं किया गया है।


जाट संस्था का चुनाव इस बार इनेलो वर्सेज बीजेपी
इस बार जाट संस्था का चुनाव इनेलो वर्सेज बीजेपी रहेगा। पिछले कई सालों से जाट संस्था पर इनेलो से जुड़े लोगों का कब्जा रहा है। इस बार बीजेपी की तरफ से भी कई कंडीडेट मजबूत हैं। इनमें मनदीप मलिक, कृष्ण लाल रिणवा, युवा नेता योगेश सिहाग, सुदेश चौधरी हैं। इसके अलावा दूसरी तरफ पूर्ण सिंह डाबडा, टेकचंद कुंडू, सुनील लांबा, अजमेर ढांडा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed