{"_id":"6a8de2abed56acdcd802d8b4","slug":"ive-been-going-around-for-three-months-to-get-the-pole-removed-if-i-give-two-thousand-theyll-remove-it-immediately-said-a-member-at-the-public-dispute-committee-meeting-hisar-news-c-21-hsr1020-938232-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खंभा हटवाने के लिए तीन महीने से चक्कर लगा रहा हूं, दो हजार दे दूं तो अभी हटा देंगे, जनपरिवाद समिति की बैठक में बोले सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खंभा हटवाने के लिए तीन महीने से चक्कर लगा रहा हूं, दो हजार दे दूं तो अभी हटा देंगे, जनपरिवाद समिति की बैठक में बोले सदस्य
विज्ञापन
हिसार। बिजली का खंभा हटवाने के लिए तीन महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहे जनपरिवाद समिति के सदस्य प्रवीण जैन मंगलवार को बैठक में बिजली निगम के अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के सामने कहा कि अगर दो हजार रुपये दे दूं तो अभी खंभा हटा देंगे।
जैन ने आरोप लगाया कि सड़क के बीचोंबीच लगे खंभे को हटवाने के लिए वह एक्सईएन, एसई और चीफ इंजीनियर तक से मिल चुके हैं, लेकिन अधिकारी काम को लटका रहे हैं। मंत्री ने डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता अविनाश यादव को उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक में जवाहर नगर गली नंबर आठ के निवासियों ने जर्जर बिजली का खंभा हटाने की शिकायत रखी। विभाग के एक्सईएन ने बताया कि खंभा हटाने के लिए 19 हजार रुपये जमा कराने होंगे। इस पर समिति सदस्य प्रवीण जैन ने कहा कि भाजपा से जुड़े एक संगठन के कार्यालय के बाहर लगे खंभे को हटवाने के लिए वह पिछले चार महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
समिति के दूसरे सदस्य रामचंद्र गुप्ता ने भी खंभा और ट्रांसफार्मर हटाने की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने की बात कही। विधायक सावित्री जिंदल ने ऋषिनगर में बिजली के खंभों और जर्जर तारों की समस्या का समाधान कराने की मांग रखी। बैठक में हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, वन विभाग के चेयरमैन रवि सैनी, डीसी महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, जिला नगरायुक्त सी जयाश्रद्धा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।