फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Items stolen from a policeman's under-construction house

Hisar News: पुलिसकर्मी के निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी

Sun, 06 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Items stolen from a policeman's under-construction house
हिसार। चोरों ने पुलिस के ईएएसआई के निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी कर लिया। नई पुलिस लाइन की आवासीय कॉलोनी निवासी ईएएसआई बलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह अपना नया मकान मिर्जापुर रोड श्रीनगर कॉलोनी में बना रहा है। वहा पर एक कमरा बनवा रखा है, जिसमें सामान रख हुआ था। मैं हर रोज की तरह वीरवार शाम को निर्माणाधीन मकान में काम करवाकर घर चला गया। जब वह 4 अप्रैल को सुबह तराई करने गया तो देखा कि कमरे की दीवार तोड़ रखी है। उसके अंदर से पानी की मोटर, बिजली की डेढ़ एमएम डोरी का एक बंडल, काली डोरी 16 एमएम वाली और छोटा-मोटा सामान गायब था। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बांडाहेडी-बालसमंद रोड से एक व्यक्ति काबू, 15 कारतूस बरामद
हिसार। बालसमंद चौकी पुलिस ने बांडाहेडी-बालसमंद रोड से एक व्यक्ति अजीत को काबू कर 15 कारतूस बरामद किए हैं। सहायक उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान बांडाहेडी-बालसमंद रोड पर थी। वहां एक युवक पुलिस टीम को देख अचानक से भागने की कोशिश करने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बांडाहेडी निवासी अजीत बताया। उसकी तलाशी लेने पर अजीत के कब्जे से एक कपड़े में बंधे हुए 15 कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर अजीत के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



सप्लायर विकास उर्फ बच्ची गिरफ्तार
हिसार। बालसमंद चौकी पुलिस ने अवैध पिस्तौल सप्लायर गांव नियाणा निवासी विकास उर्फ बच्ची को भी गिरफ्तार किया है। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गांव भिवानी रोहिल्ला-सरसाना रोड से गांव भिवानी रोहिल्ला निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद किए थे। बरामद अवैध पिस्तौल, मैगजीन और 2 कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर उक्त अनिल कुमार के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी विकास उर्फ बच्ची ने अनिल कुमार को पिस्तौल 15 हजार रुपये में बेचा था। आरोपी विकास उर्फ बच्ची को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed