फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   It will take 10 days to repair the Landaadhi-Chikanwas toll, and during this time, traffic will be free.

Hisar News: लांधड़ी टोल दुरुस्त करने में लगेंगे 10 दिन, तब तक फ्री गुजरेंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
It will take 10 days to repair the Landaadhi-Chikanwas toll, and during this time, traffic will be free.
ट्राले से आग लगने के बाद बंद पड़ा टोल। 
हिसार। लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा पर सोमवार शाम टोल बूथ में बेकाबू ट्रॉला घुसने से ठप हुआ टोल सिस्टम दुरुस्त होने में 10 दिन लगने का अनुमान है। तब तक टोल वाहनों के आवागमन के लिए फ्री रहेगा। ट्रॉले में आग लगने से टोल बूथ भी जलकर राख हो गया था। इससे बूम बैरियर व फास्टैग रीडर सिस्टम और सभी कैबिन के अंदर की नेटवर्किंग लाइन जल गई थी। मंगलवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों की टीम ने टोल का मुआयना किया। प्रारंभिक तौर पर करीब 1.70 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

टोल सिस्टम काम नहीं करने के कारण दिनभर वाहनों को बिना टोल शुल्क लिए गुजारा गया। सिस्टम दुरुस्त होने तक यहां से वाहन निशुल्क निकाले जाएंगे। टोल प्लाजा प्रबंधन के मुताबिक आग लगी टोल प्लाजा की टनल में पहुंच गई थी। इससे टोल के स्कैनर, सीसीटीवी, सेंसर, चिप सिस्टम जल गया। एनएचएआई की टीम ने मैनेजर सुनील सुथार के नेतृत्व में मौके का निरीक्षण किया। इस बारे में केंद्रीय सड़क मंत्रालय को भी अवगत कराया है। टोल कंपनी के मैनेजर कमल उर्फ बंटी ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया है। टोल के पूरे सिस्टम को नए तरीके से स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

------
लांधड़ी-चिकनवास टोल से रोजाना करीब 10 हजार गाड़ियों का आवागमन है। इस रोजाना 16 लाख रुपये का राजस्व आता है। टोल सिस्टम जलकर खराब हाेने से फिलहाल टोल वसूली बंद है। इसे दुरुस्त होने में करीब 10 दिन का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुनीत कुमार, टोल इंचार्ज, एनएचएआई, हिसार
-----
ट्राला चालक को अस्पताल से मिली छुट्टी
टोल बूथ में टक्कर मारने वाला ट्रॉला चालक गांव दुर्जनपुर निवासी गुलाब सिंह को उपचार के बाद मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्राॅले को अपने कब्जे में लिया हुआ है। अग्रोहा थाना प्रभारी रिसाल सिंह ने बताया कि अभी टोल कंपनी की ओर से लिखित में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed