फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   It rained intermittently throughout the day, waterlogging in the city

Hisar News: दिनभर रुक-रुक होती रही बारिश, शहर में जलभराव

Mon, 25 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
It rained intermittently throughout the day, waterlogging in the city
हिसार में बरसात के दौरान गुजरते वाहन चालक। 
हिसार। शहर में लगातार दूसरे दिन सोमवार को दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। इस कारण से मौसम काफी सुहावना बना रहा, लेकिन जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार को शहर में मूसलाधार बारिश हुई थी।
विज्ञापन

कई जगह भर गया पानी
सोमवार सुबह 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण लोगों को कार्यालय आने-जाने में परेशानी हुई। इसके अलावा कई जगह पानी भी भर गया।
विज्ञापन

सोमवार को 4.2 एमएम हुई बारिश
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े 5 बजे तक शहर में 4.2 एमएम बारिश हुई, जबकि इससे पहले रविवार सुबह साढ़े 8 से सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 46.2 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के तापमान में भारी गिरावट
लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.0 डिग्री नीचे रहा।

दिल्ली रोड पर दो दिन से भरा हुआ पानी
दिल्ली रोड पर बना बरसाती नाला इस साल भी फेल साबित हुआ है। दो दिन से रोड पर पानी भरा हुआ है जिस कारण से रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों खासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा जलभराव से रोड जगह-जगह टूट गया और रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं जिससे हादसे की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed