{"_id":"66a1473d8607b458e90a889f","slug":"it-is-important-for-students-to-be-skilled-dr-vivek-saini-hisar-news-c-21-hsr1020-428018-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को हुनरमंद होना जरूरी : डॉ. विवेक सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को हुनरमंद होना जरूरी : डॉ. विवेक सैनी
विज्ञापन
हिसार। गुरु गोरक्षनाथ राजकीय महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तभी वह भविष्य में सफल हो सकेगा।
उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और महाविद्यालय में नए सत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा महाविद्यालय प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में अग्रणी है और इस महाविद्यालय का छात्र होना सौभाग्य की बात है। डॉ. रमेश कुमार ने समय-सारणी और अनुभाग की जानकारी दी। डॉ. अंजु चौधरी ने मेंटर ग्रुप के बारे में विस्तार से बताया। शमशेर सिंह ने विद्यार्थियों को बस पास की सुविधा के बारे में बताया। राजेंद्र सेवदा ने विद्यार्थियों को उनकी उपस्थिति और विश्वविद्यालय की परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. गोविल जिंदल ने एनसीसी की गतिविधियों के बारे में बताया और कहा कि एनसीसी के विद्यार्थियों के लिए सेना में नौकरी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. सरोज ने एनएसएस के बारे में बताया और कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देश और समाज सेवा की भावना को विकसित करना हैं। डॉ. प्रवीन विश्नोई ने छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की विस्तार से जानकारी दी। मीडिया प्रभारी डॉ. स्नेह लता ने बताया कि डॉ. सुखबीर दूहन ने खेलो, वीनू मेहता ने प्लेसमेंट सेल और डॉ. सुरेंद्र बाजिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने सब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. रुचिका वाधवा और डॉ. मुकेश कुमार ने सफल मंच संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिषद के सदस्य और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।