{"_id":"677ebd7ce49b1a230e06a358","slug":"isolation-ward-created-for-patients-infected-with-hmpv-in-civil-hospital-hisar-news-c-21-hsr1020-540807-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल में एचएमपीवी से संक्रमित मरीजों के लिए बनाया आईसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल में एचएमपीवी से संक्रमित मरीजों के लिए बनाया आईसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
हिसार। ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से अस्पताल परिसर में वार्ड-4 के सामने आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में चार बेड की व्यवस्था की गई है। अगर, कोई संभावित मरीज अस्पताल में आता है तो उसे यहीं पर भर्ती किया जाएगा। आईसोलेशन वार्ड के लिए चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन और दवाइयां पर्याप्त हैं। संभावित मरीजों के लिए गए सैंपलों को जांच के पीजीआई रोहतक भेजा जाएगा। वहीं सभी फिजिशियन को भी निर्देश दिए गए हैं कि ओपीडी में आने वाले संभावित मरीजों के सैंपल ले और जांच के लिए लैब में भिजवाए।
बुखार, खांसी और जुकाम होने पर मास्क लगाए
पीएमओ का कार्यभार देख रहे डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि एचएमपीवी वायरस को लेकर चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर को दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ में ये भी कहा गया है कि चिकित्सक ओपीडी में मरीजों की जांच करते समय मास्क का इस्तेमाल करें। अस्पताल परिसर में अभी आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसमें चार बेड लगाए गए हैं। एचएमपीवी वायरस से ग्रस्त मरीजों को यहां पर भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुखार, खांसी, जुकाम होने पर आमजन मास्क लगाकर रखे और सैंपल देेकर जांच करवाए। जब तक रिपोर्ट न आए घर से बाहर न निकले और घर में रहने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। हालांकि वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी गाइडलाइन भेजी गई है। वायरस से निपटने के लिए पहले से व्यवस्था करने को कहा है।
बुखार, खांसी और जुकाम होने पर चिकित्सक की सलाह लें
कार्यकारी पीएमओ ने बताया एचएमपीवी वायरस के लक्षण बुखार, खांसी और जुकाम से मिलते-जुलते हैं। इसलिए वायरल होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। इस मामले में ढिलाई बरतने पर स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।