फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Introduced seekers to the path of attaining God

Hisar News: साधकों को परमात्मा की प्राप्ति के मार्ग से कराया परिचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Introduced seekers to the path of attaining God
सेक्टर 9-11 हिसार के शिव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।
हिसार। अखिल भारतीय गोदा हरिदेव सेवा संस्थान की ओर से सेक्टर 9-11 के शिव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा आयोजित की जा रही है। कथा के दूसरे दिन, रविवार को त्रिदंडी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने साधकों को परमात्मा की प्राप्ति के मार्ग से परिचित करवाया।
विज्ञापन

स्वामी सुदर्शनाचार्य ने बताया कि परमात्मा की कृपा प्राप्त करने का मार्ग केवल समर्पण और हृदय से भक्ति के माध्यम से संभव है। उन्होंने कहा कि सुंदर प्रवचन करने या तर्क से दूसरों को प्रभावित करने वाले व्यक्ति को यह नहीं मिल सकता। इसके लिए सच्ची श्रद्धा, प्रेम और विनय आवश्यक हैं।
विज्ञापन

स्वामी ने कहा कि भागवत कथा का सच्चे मन से श्रवण करने से साधक अपने भय, शोक, संताप और अज्ञान से मुक्त होकर सौभाग्य की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने साधकों को आह्वान किया कि प्रभु के प्रति ऐसी भक्ति और चाहत रखें कि वे हृदय में विराजमान हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा आयोजक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार गोयल ने बताया कि कथा के दौरान 13 अप्रैल को बलि-वामन चरित्र, राम चरित्र, कृष्ण जन्म का प्रसंग रहेगा। 14 अप्रैल को भगवान की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा से संबंधित प्रसंग रहेंगे। 15 अप्रैल को कंस वध व रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा।

16 अप्रैल को सुदामा चरित्र, नवयोगेश्वर संवाद पर आधारित प्रवचन रहेंगे। कथा के दौरान 16 अप्रैल तक रोज दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा होगी। 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति व भंडारे के साथ कथा संपन्न की जाएगी। कथा के दूसरे दिन स्थानीय निवासी मुनीष समेत कानपुर से रजनीश कुमार, फगवाड़ा से डॉ. दिनेश व विनोद कुमार, दिल्ली से उमंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed