{"_id":"620fdf2955a0e71d7d634110","slug":"intimidated-to-pour-oil-rained-bullets-on-refusal-death-of-salesman-hisar-news-hsr624661138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन ने पेट्रोल डालने से किया मना तो बदमाशों ने चला दी गोलियां, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन ने पेट्रोल डालने से किया मना तो बदमाशों ने चला दी गोलियां, एक की मौत एक घायल
विज्ञापन
रानियां के पेट्रोल पंप पर कारिंदे को गोली मारने मामले की जांच करने के लिए पहुंचे डीएसपी कुलदीप बै
- फोटो : Sirsa
तेल डालने के लिए डराया, मना करने पर बरसाई गोलियां, सेल्समैन की मौत
तीन मिनट में ही बहस के बाद गोलियां बरसाकर फरार हुए बदमाश
वारदात में सेल्समैन पंकज की मौत, हाथ में गोली लगने से अनिल घायल
पुलिस से बचने के लिए राजस्थान की ओर भागे बदमाश
पुलिस की तीन टीमें मार रही छापे
सिरसा। रात 10:21 पर बाइक में पेट्रोल डलवाने आए तीन युवकों ने सेल्समैन को डराया और धमकाया। इसके बाद भी सेल्समैन ने पेट्रोल डालने से इंकार किया तो गोलियां बरसानी शुरू कर दी। यह वारदात रानिया के गांव बचेर में हुई। वारदात में सेल्समैन पंकज की मौत हो गई जबकि एक अन्य सेल्समैन अनिल कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए राजस्थान का रुख किया। महज तीन मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया। दो बदमाशों की पहचान हो चुकी है और पुलिस ने दोनों नामजद सहित तीन के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, आर्म्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।
घटना वीरवार देर रात रानियां से संगरिया रोड पर स्थित बालाजी पेट्रो केयर की है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना के अनुसार देर रात 10:21 बजे पर पेट्रोल पंप पर एक युवक पैदल मोटरसाइकिल को लेकर आता हुआ दिखाई देता है। जिसके बाद उसके पीछे-पीछे दो अन्य युवक वहां पर पहुंचते हैं। इनमें से पहले एक युवक अंदर चला जाता है और दो अन्य युवक बाहर घुमते हुए दिखाई दिए। जिसके कुछ समय बाद ही तीनों युवक कमरे में पहुंच जाते है और वारदात को अंजाम देकर वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजस्थान की ओर फरार हो गए। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन पंकज यादव निवासी फतेहपुर उत्तर प्रदेश के पेट की पसलियों में गोली लगी जबकि बचाव के लिए पहुंचे अनिल कुमार के हाथ में गोली लगी। अनिल ने घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी। घटना के बाद घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां पंकज की हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। अग्रोहा में डॉक्टरों ने जांच कर उसके मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने घायल अनिल कुमार की शिकायत पर बचेर निवासी सत्या, मनीष कुमार व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
---
सत्या और मनीष ने मारी थी गोली
पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार निवासी उत्तरप्रदेश ने बताया कि रात नौ बजे के बाद उन्होंने पेट्रोल पंप को बंद कर दिया था। मनीष, सत्या उर्फ सतबीर व अन्य लड़का हीरो होंडा मोटरसाइकिल में तेल डलवाने के लिए 10:21 बजे पर पहुंचे। आरोपियों ने बाहर से ही पंकज को आवाज लगानी शुरू कर दी थी। पंकज व सभी खाना खाकर सोने के लिए कमरे में गए थे। मनीष और सत्या ने हाथों में हथियार ले रखे थे। जब उन्होंने पेट्रोल पंप बंद होने की बात कही तो उक्त आरोपियों ने कहासुनी करनी शुरू कर दी। वे कुल चार लोग पेट्रोल पंप पर तैनात थे। दोनों में बहस अधिक बढ़ी तो आरोपियों ने गुस्से में आ गए। जब वह उन्हें पकड़ने के लिए आगे हुए तो मनीष और सत्या ने उन पर गोली चला दी और वह वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
---
पेट्रोल पंप मालिक बोला : गांव के ही रहने वाले हैं तीनों युवक
पेट्रोल पंप मालिक गगनदीप ने बताया कि तीनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। रात्रि के समय संदिग्ध परिस्थिति में पेट्रोल डालने के लिए साफ हिदायत जारी की हुई है। इसी रंजिश के चलते तीनों युवकों ने गोली चलाई है। गांव के कई युवक नशे की गिरफ्त में है, जिसके कारण ऐसी वारदात हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
------
पुलिस की तीन टीमें मार रही छापे
वारदात को अंजाम देकर राजस्थान की तरफ फरार हुए आरोपियों की तलाश के लिए डबवाली सीआईए, चौकी और रानियां थाना पुलिस की टीमें जुट गई है। इस संबंध में पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद टीमों ने मौके का मुआयना भी किया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस व खोल भी बरामद किया है।
---
पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप पर हुई घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गांव बचेर की ही रहने वाले है। शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
- साधुराम, थाना प्रभारी, रानियां।