फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   interrelationship between 7 mounds at Rakhigarhi? Experts will uncover answer by cross-referencing

राखीगढ़ी के 7 टीलों का आपस में क्या संबंध रहा: इसका राज खोलेंगे विशेषज्ञ, अब तक मिली धरोहरों का होगा मिलान

Wed, 28 Oct 2026 09:41 AM IST
Naveen सुरेंद्र दलाल, हिसार
सुरेंद्र दलाल, हिसार Published by: Naveen Updated Wed, 28 Oct 2026 09:41 AM IST
सार

हड़प्पा सभ्यता के पतन के पीछे सूखे को एक प्रमुख कारण माना जाता रहा है। पुरातात्विक विशेषज्ञ नीरज राय ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में खोदाई के दौरान क्षेत्र में भीषण सूखे के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
interrelationship between 7 mounds at Rakhigarhi? Experts will uncover answer by cross-referencing
राखीगढ़ी में उत्खनन स्थल का निरीक्षण करते एएसआई के अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राखीगढ़ी में हड़प्पाकालीन सभ्यता को अपने गर्भ में समेटे सात टीलों का विस्तार कहां तक है इसका पता लगाने के लिए गामड़ा और राखी शाहपुर को टीला संख्या 8 और 9 के रूप में अधिसूचित कराया जाएगा। सातों टीलों का आपस में क्या संबंध रहा है यह जानने के लिए उत्खनन विशेषज्ञ अब गहराई में खोदाई करने के बजाय लंबाई में करेंगे। इससे यह पता चलेगा कि इन टीलों के नीचे नगरीय व्यवस्था के जो प्रमाण मिले हैं वे एक ही शहर के हैं या अलग-अलग छोटे शहर थे।

विज्ञापन


राखीगढ़ी का पुरातात्विक क्षेत्र करीब 350 हेक्टेयर में फैला है जो सात टीलों के तौर पर अधिसूचित हैं। इस क्षेत्र से ढाई से तीन किलोमीटर दूर राखी शाहपुर व गामड़ा गांव के पास दो नए टीले चिह्नित किए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग इनकी अधिसूचना जारी करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से अनुरोध करेगा। इनके अधिसूचित होने के बाद पुरातात्विक क्षेत्र का विस्तार 550 एकड़ तक हो जाएगा और आसपास के क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

छठ पर्व के बाद शुरू होगी खोदाई

राखीगढ़ी में इस सत्र की खोदाई छठ पर्व के बाद शुरू होगी। खोदाई के दौरान टीलों की सीमाएं तय करने का प्रयास किया जाएगा। पुरातात्विक सीमाएं तय होने के बाद जल संसाधनों की पहचान की जाएगी। टीलों की खोदाई में मिली धरोहरों का मिलान किया जाएगा ताकि इनके बीच अंतर या समानता पता चल सके।

हड़प्पा सभ्यता का सूखे से पतन नहीं हुआ...यहां चावल-गेहूं की खेती थी
हड़प्पा सभ्यता के पतन के पीछे सूखे को एक प्रमुख कारण माना जाता रहा है। पुरातात्विक विशेषज्ञ नीरज राय ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में खोदाई के दौरान क्षेत्र में भीषण सूखे के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। यहां तालाब और नदी जैसे जल संसाधन उपलब्ध थे और गेहूं-चावल की खेती होती थी। ये साक्ष्य इस क्षेत्र में कृषि और आबादी के भरण-पोषण के लिए संसाधनों की उपलब्धता की ओर संकेत करते हैं। ऐसे में सूखे को ही लोगों के पलायन का कारण मानने के लिए और प्रमाणों की जरूरत है। उस दौर में प्लेग जैसी किसी बड़ी महामारी के प्रमाण भी अब तक नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

एक नजर में राखीगढ़ी

  • हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र में स्थित है राखीगढ़ी
  • हड़प्पाकालीन सभ्यता का प्रमुख पुरातात्विक स्थल
  • वर्तमान में सात टीले अधिसूचित
  • राखी शाहपुर और गामड़ा दो नए टीले चिह्नित
  • पुरातात्विक क्षेत्र करीब 350 हेक्टेयर
विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार

राखीगढ़ी में गामड़ा और राखी शाहपुर को टीला नंबर 8 व 9 के तौर पर चिह्नित किया है। इनकी अधिसूचना जारी कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है। अधिसूचित होने के बाद इस क्षेत्र को संरक्षित किया जा सकेगा। -डॉ. मनोज सक्सेना, अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग।

राखीगढ़ी एक विकसित आवासीय और प्रशासनिक केंद्र था लेकिन इसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र मानने के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। इसके विपरीत गुजरात स्थित लोथल आकार में अपेक्षाकृत छोटा केंद्र था लेकिन वहां लोगों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों के संकेत मिलते हैं। राखीगढ़ी के साक्ष्य बताते हैं कि यह एक प्रमुख बस्ती थी जहां लोगों ने स्थायी रूप से रहना चुना था। -नीरज राय, वैज्ञानिक, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान, लखनऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed