फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   International conference at HAU from 4th to 6th December

Hisar News: एचएयू में 4 से 6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
International conference at HAU from 4th to 6th December
हिसार।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में वैश्विक खाद्य, पोषण सुरक्षा, स्थिरता और स्वास्थ्य के लिए रणनीति विषय पर 4 से 6 दिसंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कुलपति ने इस सम्मेलन से संबंधित ब्रोशर जारी किया। सम्मेलन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, टर्की, स्विट्जरलैंड, मिस्त्र, पोलैंड, इजराइल, फिलीपींस, कजाकिस्तान, तंजानिया व केन्या सहित 15 से अधिक देशों के वैज्ञानिक भाग लेंगे।12 विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन प्रासंगिक विषयों पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मना रहा है।


कुलपति कांबोज ने बताया कि सम्मेलन में 600 से अधिक शोधकर्ता, शिक्षाविद, अधिकारी, प्रशासक, कृषि-उद्यमी, प्रगतिशील किसान भाग लेंगे।इस दौरान वैश्विक पोषण सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए बाजरा, फसल सुधार के लिए पारंपरिक प्रजन्न, जैव प्रौद्योगिकी, जैव सूचना विज्ञान, आनुवंशिक इंजीनियरिंग, फेनोमिक्स, जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, कृषि अनुसंधान में मॉडलिंग, सिमुलेशन, फसल कटाई के बाद प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, कृषि प्रौद्योगिकी स्थानांतरण, प्रभाव मूल्यांकन, किसान सशक्तिकरण, खाद्य, और पोषण सुरक्षा के लिए उद्योग संपर्क, कृषि व्यवसाय, कृषि अर्थ व्यवसाय के लिए कृषि में महत्वपूर्ण जीवजंतु, जलकृमि, पशुधन, फसल उत्पादन, सूक्ष्मजीवों में जैविक-अजैविक तनाव प्रबंधन के लिए रणनीतियां, स्मार्ट कृषि के लिए मशीनीकरण, गैर-पारंपरिक ऊर्जा संसाधन व डिजिटलीकरण, जलवायु परिवर्तन, टिकाऊपन के लिए संरक्षण कृषि, संसाधन प्रबंधन, एकीकृत खेती, खाद्य सुरक्षा में कृषि शिक्षा की भूमिका व स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती विषयों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed