{"_id":"6ada642f42ef53c3920fcdcf","slug":"intermittent-power-supply-leaves-industrialists-anxious-hisar-news-c-21-hsr1020-978336-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली की आंख-मिचौली से उद्योगपतियों की बढ़ीं धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली की आंख-मिचौली से उद्योगपतियों की बढ़ीं धड़कनें
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिजली के छोटे-छोटे कट भी औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन और कारोबार की रफ्तार रोक रहे हैं। ऐसे में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल ने उद्योगपतियों की चिंता बढ़ा दी है। हिसार में 12 कारखानों और 519 लघु उद्योगों पर बिजली संकट का असर पड़ने की आशंका है।
वीरवार को 15 से 30 मिनट तक के कट लगने से कई इकाइयों में उत्पादन और तैयार माल की लोडिंग प्रभावित हुई। स्थिति को संभालने के लिए बिजली निगम ने औद्योगिक क्षेत्र के पांच पावर हाउसों पर निजी कंपनियों के चार-चार तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
उत्पादन और सप्लाई बिगड़ने की चिंता
उद्योगपतियों के सामने नियमित बिजली आपूर्ति बनाए रखने की चुनौती है। बिजली बाधित होने से उत्पादन का काम पिछड़ सकता है। तैयार माल की समय पर लोडिंग और आपूर्ति करना भी मुश्किल हो सकता है। उद्योगपति सतपाल अग्रवाल ने बताया कि बिजली गुल से मशीनें बंद रहने से समय व लागत दोनों बढ़ते हैं। अगर हड़ताल के दौरान बिजली संकट लंबा खिंचा तो ऑर्डर समय पर पूरे करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
कारोबारियों को दोहरी मार की चिंता
बिजली कटों से कुछ कारोबार प्रभावित हुआ है हालांकि अभी ज्यादा असर नहीं पड़ा है। हड़ताल के दौरान बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। आपूर्ति बाधित रहने से उत्पादन और तैयार माल की समय पर डिलीवरी प्रभावित हो सकती है। - सतपाल अग्रवाल, उद्योगपति, हिसार।
--
औद्योगिक क्षेत्र को बिजली देने वाले पांच पावर हाउसों पर निजी कंपनी के चार-चार तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फाल्ट की शिकायतों का 15 से 30 मिनट में निपटारा किया जा रहा है ताकि कामकाज प्रभावित न हो। - मनीष कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, सिविल लाइन डिविजन, हिसार।