फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Interest of students increased in Electrician and Copa trade

Hisar News: इलेक्ट्रिशियन और कोपा ट्रेड में बढ़ा विद्यार्थियों का रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Interest of students increased in Electrician and Copa trade
हिसार। आईटीआई में पहली काउंसिलिंग पूरी हो चुकी हैं। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों का फीस भरकर दाखिला लेने का बुधवार को अंतिम दिन था। महिला आईटीआई में 198 और तोशाम रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 780 सीटें पहली मेरिट लिस्ट के लिए अलॉट की गई थीं। दोनों आईटीआई में करीब 450 दाखिले हुए हैं। विद्यार्थियों के सबसे अधिक दाखिले इलेक्ट्रिशियन और कोपा ट्रेड में हुए हैं।
विज्ञापन

वीरवार से दूसरा चरण के तहत पोर्टल फिर से खोला गया है। पहली काउंसिलिंग में जिन विद्यार्थियों का नाम आया था और जो दाखिला नहीं ले पाए वे विद्यार्थी 4 जुलाई से 8 जुलाई तक अपनी डिटेल पोर्टल पर अपलोड करके दूसरी काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों का नाम किसी भी आईटीआई में नहीं आया वे विद्यार्थी अपनी डिटेल पोर्टल पर भरकर अपलोड कर दें। दूसरी काउंसिलिंग 9 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें संस्थान में खाली बची हुई सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दाखिले का शेड्यूल
- 9 जुलाई दूसरी मेरिट लिस्ट



- 12 जुलाई तक फिजिकल वेरिफिकेशन



- 9 जुलाई से 13 जुलाई फीस जमा



- 14 जुलाई खाली सीटों के लिए तीसरा चरण



- 14 जुलाई से 16 जुलाई पोर्टल ओपन, ऑप्शन भर सकेंगे



- 18 जुलाई तीसरी मेरिट लिस्ट



-18 जुलाई से 22 जुलाई फिजिकल वेरिफिकेशन



- 18 जुलाई से 23 जुलाई तक फीस जमा



- 24 जुलाई को खाली सीटों के लिए चौथा राउंड



- 30 जुलाई को चौथा राउंड की मेरिट लिस्ट



- 30 जुलाई से 5 अगस्त तक फिजिकल वेरिफिकेशन



- 30 जुलाई से 6 अगस्त तक फीस जमा



- 6 अगस्त के बाद ओपन काउंसिलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed