फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instead of panicking, protect yourself with self-defense techniques: Rohtas Kumar

घबराने के बजाय आत्मरक्षा तकनीक से करें खुद की रक्षा : रोहतास कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Instead of panicking, protect yourself with self-defense techniques: Rohtas Kumar
कोच रोहतास कुमार सेल्फ डिफेंस शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देते हुए।
हिसार। हिन्दू पब्लिक स्कूल चौधरीवास में सोमवार को लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कोच रोहतास कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा में निपुण होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

कर्नल ज्ञानप्रकाश पांडे के निर्देशन में आयोजित एनसीसी शिविर में लगभग 600 छात्राओं ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सीखीं। कोच रोहतास कुमार ने छात्राओं को बताया कि दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं से भी आत्मरक्षा की जा सकती है। उन्होंने दुपट्टे को हथियार की तरह उपयोग करने की विधि और छाती व गर्दन पर वार कर सामने वाले को निष्क्रिय करने की तकनीक सिखाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी असामाजिक तत्व से सामना होने पर घबराने के बजाय सेल्फ डिफेंस तकनीकों और अपने विवेक का इस्तेमाल करें। इस दौरान आर्मी अधिकारियों ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि हर छात्रा को पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का ज्ञान भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच रोहतास कुमार ने कहा कि आत्मरक्षा सीखने से छात्राओं में आत्मविश्वास और नव ऊर्जा का संचार होता है, जिससे वे जीवन की चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकती हैं। अंत में एनसीसी छात्राओं को डेमो देकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम में कर्नल ज्ञानप्रकाश पांडे, मेजर आकाश पांडे, कैप्टन स्नेह लता, सूबेदार मेजर सीता राम, संगीता, निरपाल सिंह, निशा, टेक सिंह, गुरजिंद्र, रोहित शर्मा, लखविंद और अमित नेहरा सहित अनेक आर्मी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed