फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instagram reel creating distance and bitterness in real relationships

Hisar News: रियल रिश्तों में दूरियां और कड़वाहट पैदा कर रही इंस्टाग्राम की रील

Fri, 18 Aug 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Instagram reel creating distance and bitterness in real relationships
हिसार। महिला संरक्षण अ​धिकारी बबिता चौधरी।
हिसार। पति-पत्नी सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसम करते हैं। माता-पिता बड़े अरमान के साथ बेटी को डोली में बैठाकर अपने घर से विदा किया था, लेकिन समय के साथ अब सोशल मीडिया का घंटों इस्तेमाल पति-पत्नी के रिश्तों में दरार की वजह बनने लगा है। सोशल मीडिया के चक्कर में जहां महिलाएं खाना बनाना भूल रही हैं, वहीं पुरुष मोबाइल के चक्कर में अपने बच्चों व पत्नी को वक्त नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में आपसी झगड़े बढ़ने जा रहे हैं। कुछ मामले तो थाने तक पहुंच रहे हैं। वहां समाधान नहीं होने से जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के पास समझौते के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई मामलों में तो तलाक की नौबत आ चुकी है। जिले में जनवरी से जून तक 362 घरेलू हिंसा के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

महिला संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया से हमें जितना फायदा हो रहा है, उतना ही नुकसान झेलना पड़ रहा है। इंस्टाग्राम जो एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है उस पर रील बनाने की होड़ लगी हुई है। ऐसे में कई परिवार टूटने के कगार तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के पास आने वाले घरेलू हिंसा के मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया जाता है। उनकी पूरी कोशिश होती है कि सुलह हो जाए ताकि कोई घर, कोई रिश्ता टूटे ना। लेकिन कुछ गंभीर केस होते हैं जो काउंसलिंग के बाद भी एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते।
विज्ञापन

केस-1 : काम पर भूखा जाना पड़ता है
दो दिन पहले ऐसा ही एक केस बरवाला से आया था। पति की शिकायत थी कि उनकी पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाने में इतनी व्यस्त रहती है कि बच्चों के लिए समय पर खाना तक नहीं बनाती। मैं मजदूरी करता हूं और जब काम पर जाने का समय होता है तो उस समय भी वह रील बनाने में लगी रहती है। साथ में मुझ पर भी रील बनाने का दबाव डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 : घरेलू कलह के चलते पत्नी के काट दिए बाल

उन्होंने बताया कि पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिला है कि मिलगेट एरिया की रहने वाली युवती की शादी बरवाला के रहने वाले एक युवक से हुई थी। उनके तीन बच्चे है। पति शराब पीने आदी है और ऐसे में दोनों के बीच घरेलू झगड़े होते रहे। पत्नी कहीं बाहर न जा पाए और किसी को पिटाई की शिकायत न दे सके। ऐसे में दो माह पहले पति ने अपनी पत्नी के सिर के सारे बाल काट दिए। शर्म के मारे वह दो माह तक मायके में रही। अब वह शिकायत लेकर आई। दोनों पक्षों को बुलाया और समझौता करवा दिया।

घरेलू हिंसा के जनवरी से जून तक के मामले
जनवरी 66
फरवरी 50
मार्च 73
अप्रैल 70
मई 57
जून 46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed