फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   inspection by Hisar Municipal Corporation Commissioner

Hisar News: गो अभयारण्य में हॉल कमरा बनाने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश, दूसरा कचरा प्रोसेसिंग प्लांट भी होगा तैयार

Sun, 14 Jan 2024 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 14 Jan 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
inspection by Hisar Municipal Corporation Commissioner
हिसार में गो अभयारण्य का निरीक्षण करते निगम आयुक्त प्रदीप दहिया। 
हिसार। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने शनिवार को गो अभयारण्य, कचरा प्रोसेसिंग प्लांट व कुरुक्षेत्र गोशाला में बने गो चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त ने गो अभयारण्य में हॉल कमरा बनाने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। दूसरा कचरा प्रोसेसिंग प्लांट बनाने के लिए चहारदीवारी का काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए। उनके साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईन संदीप धुंघवाल, संदीप सिहाग, एमई संदीप बेनीवाल, हरि सिंह बेनीवाल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुभाष जांगड़ा, डॉ. राजकुमार रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम का ये अभयारण्य हरियाणा का सबसे बड़ा गो अभ्यारण्य है, जिसमें गोवंश की सर्वोत्तम व्यवस्था होनी चाहिए। यहां पशुओं की चिकित्सा के लिए आईसीयू से लेकर उनके रहने का खान-पान से लेकर पीने के पानी की व्यवस्था में सुधार किया जाए। गो अभयारण्य में सर्दी के समय शेडों पर पर्दे की व्यवस्था है। जहां भी और पर्दाें की जरूरत होगी वह जल्द ही लगवा दिए जाएंगे। गो अभयारण्य में एक धर्म कांटा लगाया जाएगा। जिससे चारे की तुलाई का कार्य परिसर में हो सके।
विज्ञापन

गो अभयारण्य संचालित करते वाली संस्था के सदस्य हरि सिंह बेनीवाल ने एक हॉल बनाने की मांग रखी। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को उनके एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गो अभयारण्य में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। गो अभयारण्य में बने आईसीयू को लेकर पशुपालन के उपनिदेशक डॉ सुभाष जांगड़ा ने कहा कि गोवंशों के इलाज के लिए व्यवस्था को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा कचरा प्रोसेसिंग प्लांट जल्द बनेगा
निगम आयुक्त प्रदीप दहिया अधिकारियों के साथ ढंढूर स्थित कचरा प्रोसेसिंग प्लांट पर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, जिसमें वार्ड एक से 10 वार्ड के कचरे का प्रोसेसिंग हो रहा है। इस प्लांट के साथ ही वार्ड नंबर 11 से 20 के लिए एक और कचरा प्रोसेसिंग प्लांट जल्द ही लगाया जाएगा। इसकी नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए जल्दी ही चार दिवारी बनाने का काम शुरु होगा। डंपिंग प्वाइंट के रोड के साथ-साथ एक ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। इसका कार्य शुरू हो गया है।


निगम 140 धार्मिक स्थलों की कराएगा सफाई
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ प्रीतपाल ने बताया कि रविवार से एक सप्ताह के लिए नगर निगम धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाएगा। जिसमें शहर के मंदिर, गुरुद्वारा घर व मस्जिद आदि शामिल हैं। निगम समय-समय पर सफाई अभियान चलाता आ रहा है। इस बार नगर निगम ने धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। निगम ने शहर के 140 धार्मिक स्थलों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed