फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   insorence fraud case main accussed rimond time increese to three days

फर्जी बीमा क्लेम हड़पने के मुख्य आरोपी का रिमांड तीन दिन बढ़ा

Sun, 28 Mar 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
insorence fraud case main accussed  rimond  time increese to three days
आम लोगों को फर्जी बीमे कर उनके साथ मिलकर क्लेम राशि हड़पने के मुख्य आरोपी धर्मखेड़ी निवासी सुनील का रिमांड तीन दिन और बढ़ा दिया है। इकनॉमिक सेल हांसी ने आरोपी को गिरफ्तार कर 20 मार्च को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शुक्रवार को रिमांड पूरा होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां पुलिस मांग पर अदालत ने उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी सुनील की गाड़ी व 40 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। रिमांड के दौरान पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार
पुलिस की जांच के दौरान सुनील ने एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का नाम भी बताया था, जिसमें बड़छप्पर निवासी लाभ सिंह उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह धर्मखेड़ी सब सेंटर में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर कार्यरत है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी को रोहतक एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारियों के पीड़ित दो मरीजों का बीमा करवाकर फर्जी तरीके से लाखों रुपये हड़पने के आरोप में रोहतक एसटीएफ ने नरवाना के सलीम को गिरफ्तार किया है। सलीम एसटीएफ के पास पुलिस रिमांड पर है। उसने नारनौंद, बास व हांसी में फर्जी बीमा करवाए थे। हांसी सिटी थाने में दर्ज एक मुकदमे के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी पांच दिन के रिमांड पर चला रहा है। आरोपी के खिलाफ बास, हांसी, जींद और करनाल में भी केस दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 2012 से इस गिरोह में काम कर रहा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अब तक 281 लोगों के फर्जी बीमे करवाए है।

गहनता से होगी जांच
फर्जी तरीके से बीमे करवाकर बीमा कंपनियों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के मुख्य आरोपी का अदालत ने तीन दिन का पुलिस रिमांड बढ़ाया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं, एक आरोपी लाभ सिंह को भी गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
- उमेद सिंह, इकनॉमिक सेल, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed