{"_id":"64ccc5856fc655c45f074e5a","slug":"inso-will-contest-in-student-union-elections-this-time-in-hisar-if-the-government-does-not-announce-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: इस बार के छात्र संघ चुनाव में उतरेगी इनसो, सरकार ने एलान नहीं किया तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: इस बार के छात्र संघ चुनाव में उतरेगी इनसो, सरकार ने एलान नहीं किया तो होगा आंदोलन
Fri, 04 Aug 2023 03:01 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:01 PM IST
सार
दिग्विजय चौटाला युवाओं को इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इनसो) के 21वें स्थापना दिवस समारोह का न्योता देने हिसार पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हिसार की अनाज मंडी में 6 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह छात्र हुंकार रैली में छात्र हित के मुद्दों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि 6 अगस्त को इनसो छात्र संघ चुनाव को लेकर आंदोलन का फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार 2018 में किया छात्र संघ चुनाव का अपना वादा निभाए। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार के छात्र संघ चुनाव में इनसो उतरेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान की तरह छात्र संघ के चुनाव प्रत्यक्ष होने चाहिएं।
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला युवाओं को इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (इनसो) के 21वें स्थापना दिवस समारोह का न्योता देने हिसार पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हिसार की अनाज मंडी में 6 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह छात्र हुंकार रैली में छात्र हित के मुद्दों को उठाया जाएगा। समारोह में हरियाणा से ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों से छात्र हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
छात्र एकजुट होकर हरियाणा सरकार से प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की मांग को दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में हरियाणा सरकार ने छात्र संघ के चुनाव का वादा किया था। तात्कालिक शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने उस पर हस्ताक्षर किए हुए हैं। छात्र संघ चुनाव से ही राजनीति की पौध तैयार होती हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आंदोलन की रुपरेखा अभी तय नहीं की गई है। इस मौके पर इनसो के संस्थापक एव जेजेपी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय सिंह चौटाला ,उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित कई अन्य छात्र नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
छात्रों का मनोरंजन करने के लिए यो यो हनी सिंह, देसी रॉकस्टार एमडी, प्रांजल दहिया, गोल्डी गिल, एमसी स्क्वेयर, अल्फाज, गिरिक अमन व फाजिल्पुरिया सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर खादी बोर्ड के चैयरमेन राजेन्द्र लितानी, जेजेपी जिला प्रधान अमित बूरा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, डॉ. अजीत, एडवोकेट तरुण गोयल, इनसो जिलाध्यक्ष अज्जू घनघस, सिल्क पुनिया सहित अन्य मौजूद रहे।