फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   INLD in Dabwali and independents won chairman's chair in Rania-Ellenabad

डबवाली में इनेलो व रानिया-ऐलनाबाद में निर्दलिय ने जीती चेयरमैन की कुर्सी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
INLD in Dabwali and independents won chairman's chair in Rania-Ellenabad
डबवाली चेयरमैन चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी टेकचंद छाबड़ा समर्थकों के बीच होली खेलते हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम चौंकाने वाला रहा। चेयरमैन के चुनाव में इनेलो का जादू चला और डबवाली और रानियां में परचम लहराया, लेकिन ऐलनाबाद में हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने ऐलनाबाद में चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमाया, लेकिन डबवाली में बड़े नेता और विधायक के समर्थन के बावजूद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा और जजपा की आपसी खींचतान के चलते तीनों सीटों पर गठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया। भाजपा नेता गोबिंद कांडा का प्रयास के बावजूद डिप्टी सीएम के साथ वाला गठबंधन एक भी सीट पर कब्जा नहीं कर पाया।
निकाय चुनावों में डबवाली और रानियां चेयरमैन की सीट पर कांग्रेस जबकि ऐलनाबाद सीट पर भाजपा का कब्जा था, लेकिन इस बार दो सीटों पर इनेलो जबकि एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया। बुधवार को आए चुनाव परिणाम में डबवाली नगर परिषद के चेयरमैन के रूप में इनेेलो प्रत्याशी टेक चंद छाबड़ा ने सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की और निकटतम कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विनोद कुमार बांसल को 1558 वोटों से हरा दिया। रानियां चेयरमैन के रूप में इनेलो समर्थित मनोच सचदेवा और ऐलनाबाद चेयरमैन के रूप में कांग्रस समर्थित प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की। भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी एक भी सीट पर उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाए।
विज्ञापन

डबवाली : टेकचंद छाबड़ा ने सबसे ज्यादा 1558 वोटों के अंतर से दर्ज की जीत
नगर परिषद चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस विधायक अमित सिहाग, कांग्रेस नेता केवी सिंह के साथ-साथ जजपा-भाजपा गठबंधन के नेताओं ने पूरा जोर लगाया। डबवाली के कांग्रेस विधायक और उनके पिता पूरा समय फील्ड में रहे, लेकिन इसके बावजूद परिणाम चौंकाने वाला रहा। यहां से अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व और सुनैना चौटाला की उपस्थिति में फील्ड में उतरे इनेलो के प्रत्याशी टेक चंद छाबड़ा ने 9953 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विनोद कुमार बंसल को 1558 वोटों से हरा दिया। विनोद बंसल को 8396 वोट मिले। बता दें कि यहां भाजपा-जजपा प्रत्याशी को लेकर भी भाजपा नेताओं के बीच आपसी टकराव हो गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने समर्थन देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये किसे मिला कितना समर्थन (जीत का अंतर 1558)
उम्मीदवार पाटी हासिल वोट
टेक चंद छाबड़ा इनेेलो 9953
विनोद कुमार बांसल कांग्रेस 8395
रानियां : इनेलो समर्थित मनोज सचदेवा 818 वोट से रहे विजयी
रानियां में चेयरमैन चुनाव के लिए कांटे की टक्कर रही। इनेेलो समर्थित आजाद प्रत्याशी मनोच सचदेवा ने 7118 वोट हासिल करते हुए 818 वोटों से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर दीपक गाबा रहे, जिन्होंने 6300 वोट हासिल किए। रानियां में दीपक गाबा के लिए बिजली मंत्री रणजीत सिंह के साथ-साथ भाजपा और जजपा नेताओं ने भी जोर लगाया, लेकिन इसके बावजूद इनेलो समर्थित जीत का परचम लहरा गए। हालांकि चेयरमैन पद के लिए मैदान में उतरे दो अन्य प्रत्याशियों भी समर्थन दिया था।
जीत का अंतर 818 वोट
उम्मीदवार समर्थित पार्टी हासिल वोट
मनोज सचदेवा इनेलो 7118
दीपक गाबा रणजीत सिंह गठबंधन 6300
ऐलनाबाद : कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी ने बचाई पार्टी की लाज, भाजपा चित्त
ऐलनाबाद में चुनावी अभियान के दौरान हवा भाजपा की बनी। यहां भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने खूब जोर लगाया और लगातार चुनावी मैदान में रहे। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस समर्थित आजाद प्रत्याशी राम सिंह सोलंकी ने जनसमर्थन से जीत का परचम लहराया। उन्होंने 7471 वोट हासिल करते हुए भाजपा के उम्मीदवार राजेश कुमार को 347 वोटों से हराते हुए धूल चटाई। यहां भाजपा नेताओं ने खूब जोर लगाया लेकिन जनसमर्थन हासिल नहीं कर पाए। भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार को 7124 वोट मिले।

जीत का अंतर 347
उम्मीदवार समर्थित पाटी हासिल वोट
राम सिंह सोलंकी कांग्रेस समर्थित 7471
राजेश कुमार भाजपा 7124
अब नहीं रहेगा पार्षदों का दबाव, स्वतंत्र रूप से काम करेंगे चेयरमैन
पुरानी व्यवस्था में पार्षद ही चेयरमैन को चुनते थे। ऐसे में पूरे कार्यकाल के दौरान चेयरमैन पार्षदों के दबाव में काम करता था। यदि कभी दबाव में काम करने से इनकार करता तो अविश्वास प्रस्ताव पास कर चेयरमैन को कुर्सी से हटा दिया जाता। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ। डबवाली में इसी प्रकार का घटनाक्रम हुआ और सिरसा में भी हो चुका है। ऐसे में विकास कार्य प्रभावित होते हैं और उन पर विपरीत असर पड़ता है। लेकिन अब नई व्यवस्था में सीधे चुनकर आए चेयरमैन स्वतंत्र रूप से काम कर सकेंगे।

ऐलनाबाद नगर पालिका चेयरमैन चुनाव जीतने वाले रामसिंह सोलंकी को बधाई देते समर्थक। संवाद

ऐलनाबाद नगर पालिका चेयरमैन चुनाव जीतने वाले रामसिंह सोलंकी को बधाई देते समर्थक। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed