फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   INLD gave tickets to those who joined the party 12 minutes, AAP 30 days, BJP 65 days ago

इनेलो ने 12 मिनट, आप ने 30 दिन, भाजपा ने 65 दिन पहले आए पार्टी में आने वाले को दी टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
INLD gave tickets to those who joined the party 12 minutes, AAP 30 days, BJP 65 days ago
हिसार। आदमपुर उपचुनाव में सभी पार्टियों ने पहले चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा है। आदमपुर दंगल में इस बार पुराने चेहरे ही नई पार्टी से उतर रहे हैं। भाजपा, आप और इनेलो पार्टी के प्रत्याशी पहले कांग्रेस से जुड़े रहे थे। ऐसे में कह सकते हैं कि पुराने कांग्रेसी ही आदमपुर उपचुनाव में नई पार्टी का चेहरा बनकर चुनावी रण लडे़ंगे। इस बार इनेलो ने महज 12 मिनट, आप ने 30 दिन और भाजपा ने 65 दिन पहले पार्टी में शामिल होने वाले चेहरे को टिकट दी है।
विज्ञापन

चौधरी भजनलाल का परिवार जनता पार्टी, हरियाणा जनहित कांग्रेस, कांग्रेस से जीतने के बाद पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा में रह चुके सतेंद्र सिंह आम पार्टी के प्रत्याशी बने हैं। वहीं, हविपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व कांग्रेस नेता कुरड़ाराम इस बार इनेलो के उम्मीदवार चुने गए हैं। पूर्व मंत्री जयप्रकाश 13 साल बाद फिर कांग्रेस की ओर से आदमपुर के मैदान में भाग्य आजमाने उतरेंगे।
विज्ञापन

22 साल पहले दादा, अब पोते से टकराएंगे कुरड़ाराम
कुरड़ाराम वर्ष 2000 में हविपा प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी भजनलाल के सामने चुनाव लड़ चुके हैं। कुरड़ाराम चौधरी भजनलाल के सामने चुनाव लड़ने के बाद अब इनेलो प्रत्याशी के तौर पर उनके पोते भव्य बिश्नोई से टकराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 साल पहले पिता के बाद बेटे के सामने लडे़ंगे आप प्रत्याशी
आप के प्रत्याशी सतेंद्र सिंह वर्ष 2014 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। उनके सामने हजकां के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई मैदान में थे। इस चुनाव में सतेंद्र सिंह अपनी जमानत नहीं बचा सके थे। अब आप प्रत्याशी के तौर सतेंद्र सिंह 8 साल बाद कुलदीप के बेटे भव्य के सामने लड़ेंगे।
13 साल बाद जयप्रकाश फिर उतरेंगे
जयप्रकाश वर्ष 2009 में आदमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी बन चुके हैं। उन्होंने हजकां के प्रत्याशी के तौर पर लड़ने वाले कुलदीप बिश्नोई को अब तक की सबसे जोरदार टक्कर दी थी। इसमें 5893 वोट मिले थे। अब जयप्रकाश कुलदीप के बेटे भव्य के समक्ष मैदान में उतरेंगे।
भाजपा से भव्य बिश्नोई
पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने वर्ष 2007 में कांग्रेस से अलग होकर हजकां का गठन किया, करीब 9 साल बाद हजकां का फिर से कांग्रेस में विलय कर दिया। 3 अगस्त को कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद 4 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 8 अक्तूबर 2022 को भाजपा ने भव्य बिश्नोई को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया। 65 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए में भव्य को टिकट मिल गया।
सतेंद्र सिंह बने आप के उम्मीदवार
कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके सतेंद्र सिंह ने 7 सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हिसार के रेस्ट हाउस में भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया। 8 सितंबर को आदमपुर में आप की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। 7 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। केवल 30 दिन में सतेंद्र सिंह आप का टिकट लेने में सफल रहे।

12 मिनट में कुरड़ाराम बने इनेलो प्रत्याशी
बालसमंद में 11 अक्तूबर को महापंचायत कर कांग्रेस का टिकट मांगने वाले कुरड़ाराम ने 12 अक्तूबर को अपने निजी कार्यालय से कांग्रेस के बैनर उतार दिए। 13 अक्तूबर को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी छोड़ने की घोषणा की। दोपहर 12.54 पर इनेलो ज्वाइन की और महज 12 मिनट में 1 बजकर 6 मिनट पर उन्हें टिकट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed