फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Infrastructure is getting strengthened to provide better electricity facilities to the people.

Hisar News: लोेगों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर हो रहा मजबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Infrastructure is getting strengthened to provide better electricity facilities to the people.
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लोगों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि निगम की ओर से ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि, कंडक्टर में बदलाव, ओवरलोड फीडरों का लोड विभाजन, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का बदलाव आदि समयबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की पूर्णकालिक निदेशक मंडल की बैठक हुई। इसमें 11 केवी के फीडरों के प्रतिस्थापन, द्विभाजन या त्रिभाजन व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व संतुलन की समीक्षा की गई। डीएचबीवीएन में एसीएसआर कंडक्टर को बदलने के लिए कुल 516 फीडरों की पहचान की गई है, उनमें से 127 फीडरों का एसीएसआर कंडक्टर बदल दिया गया है। शेष 389 फीडरों का कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार 11 केवी के कुल 497 फीडर ओवर लोड पाए गए हैं, जिनमें से 131 फीडरों का द्विभाजन व त्रिभाजन 31 अक्तूबर 2023 तक पूरा हो चुका है। वहीं 233 फीडरों का द्विभाजन वर्ष 2024-25 में पूरा हो जाएगा। शेष 11 केवी के 133 फीडरों का द्विभाजन वित्तीय वर्ष 2025-26 में आरडीएसएस योजना के तहत पूरा हो जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अक्तूबर 23 तक 18 हजार 263 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। बिजली निगम की ओर से सभी क्षतिग्रस्त को बदल दिया गया है। 5055 वितरण ट्रांसफार्मर पर असंतुलित लोड पाया गया। इनमें से 4947 वितरण ट्रांसफार्मर पर लोड संतुलन गतिविधि पूरी हो चुकी है और शेष वितरण ट्रांसफार्मर पर गतिविधि आगामी जनवरी 2024 तक पूरी हो जाएगी। अक्तूबर 23 तक 475 फीडरों को कंडक्टर के संवर्धन के लिए पहचाना गया है। इनमें से 60 फीडर के कंडक्टर को संवर्धित किया गया है और शेष 415 फीडर का काम वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा 2676 वितरण ट्रांसफार्मर ओवरलोड पाए गए, जिनमें से 1508 ट्रांसफार्मर को संवर्धित किया गया है। शेष 1168 वितरण ट्रांसफार्मर पर काम 31 अगस्त 2024 तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article