फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Information to be buried in the field of youth , police, administration and scattering

खेत में युवक के दबे होने की सूचना, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

Sun, 08 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Sun, 08 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
मेहंदीपुर डाबोदा के एक खेत में हुई खुदाई व उसमें कुछ दबा होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। लेकिन जब मौके पर जाकर देखा तो वहां कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन


हुआ यूं कि यहां का निवासी श्याम किसी कार्य के लिए अपने खेत की तरफ गया हुआ था। वहां पर उसे खुदाई हुई मिली। बाद में गड्ढे को मिट्टी से वापस भर दिया गया था। जहां खुदाई की गई थी उससे कुछ दूरी पर शराब की बोतल व कुछ खाली गिलास भी पड़े थे। ऐसे में किसी व्यक्ति के दबे होने की आशंका ज्यादा प्रबल बनी हुई थी। युवक ने ग्राम सरपंच को इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना सदर पुलिस को सूचना दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार को लेकर थाना प्रबंधक रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि श्याम के खेत में गड्ढा खोदकर कुछ दबाया हुआ है। जिस पर वे अपनी टीम के साथ पहुंचे लेकिन किसी भी तरह से कुछ नहीं मिला। बता दें किसी अनहोनी की आशंका के चलते टीम तुरंत मौके पर दौड़ती दिखी थी। लेकिन जब खेत में जाकर जांच की तो वहां कुछ नहीं पाए जाने पर राहत की सांस ली। खेत में शराब की बोतल व गिलास किसने डाले इसके बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना है कि कुछ नशे के शौकीन लोगों ने अपनी तलब बुझाने के लिये शराब पीने के बाद खाली गिलासों को डाल दिया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed