फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Inflation took toll in rain: Tomato jumped again; Prices of pulses, flour, cumin and turmeric increased

बारिश में महंगाई ने ली अंगड़ाई: टमाटर ने फिर छलांग लगाई; दाल, आटा, जीरा व हल्दी के भाव बढ़े

Sat, 05 Aug 2023 10:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Aug 2023 10:48 AM IST
सार

सब्जी विक्रेता का कहना है कि बारिश व बाढ़ से फसलें खराब होने के कारण सब्जियों के रेट अचानक कई गुना तक बढ़े हैं। टमाटर, मटर, अदरक, शिमला मिर्च के रेट में सबसे अधिक बढ़ोतरी रही। प्याज 20 रुपये से अब 25 रुपये किलो बिक रहा है।

विज्ञापन
Inflation took toll in rain: Tomato jumped again; Prices of pulses, flour, cumin and turmeric increased
मंडी में टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। टमाटर, जीरा के दाम बढ़ने से रसोई का जायका बिगड़ गया है। सब्जियों के बाद अब मसालों की कीमतों में तेजी आई है। तेल, हल्दी, दाल के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। मसालों में सबसे अधिक जीरे की कीमत में तेजी आई है। एक माह की बात करें तो जीरा 250 रुपये महंगा हो गया है। एक माह पहले जीरा 500 रुपये किलो था, लेकिन अब 750 रुपये किलो पहुंच चुका है। वहीं, टमाटर 210 रुपये किलो बिक रहा है। बारिश के बाद महंगाई ने जो अंगड़ाई ली है उससे गरीब से मध्यम वर्ग के परिवारों का स्वाद और बजट बिगड़ चुका है।

विज्ञापन


शिमला मिर्च के रेट में सबसे अधिक बढ़ोतरी रही
सब्जी विक्रेता का कहना है कि बारिश व बाढ़ से फसलें खराब होने के कारण सब्जियों के रेट अचानक कई गुना तक बढ़े हैं। टमाटर, मटर, अदरक, शिमला मिर्च के रेट में सबसे अधिक बढ़ोतरी रही। प्याज 20 रुपये से अब 25 रुपये किलो बिक रहा है। दुकानदार बद्री ने बताया कि जगह-जगह पानी भरा होने के कारण दुकानों पर खाद्य सामग्री की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। जीरा हर घर की आवश्यकता है। इसलिए जीरे और अन्य मसालों की मांग अधिक होने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के मुकाबले दूध के रेट में भी 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। दही, मक्खन, पनीर, देसी घी के दाम में भी उछाल आया है।
विज्ञापन


खाद्य सामग्री की कीमत अब और पहले
खाद्य सामग्री             पहले के दाम                         वर्तमान के दाम
जीरा                        500 रुपये किलो                         750 रुपये किलो
हल्दी                       130 रुपये किलो                         180 रुपये किलो
लाल मिर्च                  250 रुपये किलो                         300 रुपये किलो
चने की दाल                66 रुपये किलो                         70 रुपये किलो
टमाटर                      200 रुपये किलो                         210 रुपये किलो
प्याज                         20 रुपये किलो                         25 रुपये किलो
शिमला मिर्च              150 रुपये किलो                         100 रुपये किलो
दही                          100 रुपये किलो                         120 रुपये किलो
दूध                            55 रुपये लीटर                         70 रुपये लीटर            
सरसों का तेल             120 रुपये लीटर                         125 रुपये लीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed