फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Indian culture is our invaluable heritage, it is our duty to preserve it: SDM

भारतीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सबका कर्तव्य : एसडीएम

Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Indian culture is our invaluable heritage, it is our duty to preserve it: SDM
सिवानी मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।
सिवानी मंडी। भारतीय संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य क्षेत्र संस्कृति केंद्र प्रयागराज एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को सिवानी के बस स्टैंड परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीपीओ अमित कुमार ने की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति अति प्राचीन और महान है। यह हमारी धरोहर है और इसे सहेज कर रखना हम सबका नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सागर से आई कपिल दुबे की टीम ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। राजस्थान के बाराबंकी के कलाकारों ने चाकरी और घूमर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से आए कलाकारों ने चौमासा नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य की मनभावन झलक पेश की।
विज्ञापन

इसके अलावा सागर के कलाकारों ने बढ़ाई नृत्य और छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मोहित और उसकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया काली स्वांग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं सोनीपत से आई विशु और शिवानी की रागनी प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेश खटक, धर्मवीर ख्यालिया, राजेंद्र व कृष्णा फोगला, जगदीश मित्तल, राजेंद्र कोठारी, चिरंजीव, अनिल केडिया, मधुकांत मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed