फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   India's first Arjun Awardee woman wrestler Geetika Jakhar gets daughter

देश की पहली अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान गीतिका जाखड़ को हुई बेटी

Sun, 03 May 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
India's first Arjun Awardee woman wrestler Geetika Jakhar gets daughter
पहलवान गीतिका जाखड़ अपनी बेटी के साथ। - फोटो : Hisar
देश की पहली अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान गीतिका जाखड़ को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई है। हालांकि अभी नामकरण नहीं हुआ है। गीतिका के भाई बलराम जाखड़ ने बताया कि 10-12 दिन बाद नामकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहन गीतिका और भांजी पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं गीतिका को 24 अप्रैल को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन

हिसार के लाजपत नगर की रहने वाली गीतिका फतेहाबाद में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। गीतिका नौ बार भारत केसरी का खिताब जीत चुकी है। वर्ष 2019 में गीतिका ने विश्व पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। गीतिका के पिता सत्यवीर जाखड़ शिक्षा विभाग में एईओ के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में हुई थी गीतिका की शादी
गीतिका की शादी वर्ष 2016 में रावलवास खुर्द निवासी कमलदीप सिंह राणा के साथ हुई थी। गीतिका के पति नरवाना में पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर में एक्सईएन के पद पर कार्यरत हैं। गीतिका को पुत्री रत्न की प्राप्ति होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहीं गीतिका की उपलब्धियां
- वर्ष 2019 में विश्व पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक।
- वर्ष 2014 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
- वर्ष 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक।
- वर्ष 2006 में एशियाई खेलों में रजत पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed