फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Income Tax Department raids the residence of a grocery store owner

Hisar News: किराना स्टोर संचालक के आवास पर आयकर विभाग ने मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids the residence of a grocery store owner
हांसी। तिकोना पार्क के समीप आयकर विभाग ने एक किराना स्टोर संचालक के आवास व दुकान पर छापा मारा। टीम चंडीगढ़ से दो गाड़ियों में सवार होकर यहां पर बुधवार सुबह करीब सात बजे पहुंच गई थी। छापा मारने के दौरान पूरा घर व दुकान खंगाला व साथ ही उन्होंने दुकानदार के परिजनों से भी बातचीत की। टीम ने रात तक जांच की।
विज्ञापन

छापेमार कार्रवाई महेंद्र हंस के आवास पर की गई। उनके आवास के साथ ही किराना की दुकान है व साथ में साबुन की फैक्टरी भी है। कार्रवाई करने आए विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया, लेकिन बताया जा रहा है कि छापा पंजाब में एक लॉटरी को लेकर मारा गया है। हांसी सहित पंजाब व मोहाली में भी कई लोगों के आवासों पर छापे मारे गए हैं। जांच के दौरान दुकान बंद रही। करीबियों को छोड़कर अन्य किसी को परिवार से मिलने नहीं दिया गया। वहीं आस पड़ोस के लोग भी हैरान थे। लोगों का कहना था कि परिवार बहुत सामान्य है। सुबह से लेकर रात करीब 10 बजे तक किराना की दुकान व फैक्टरी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed