फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Income tax department inspector asked for fortune in dowry

इनकम टैक्स विभाग के निरीक्षक ने दहेज में मांगी फॉरच्यूनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Income tax department inspector asked for fortune in dowry
हिसार। शहर के सेक्टर की विवाहिता ने अपने पति पर दहेज में फॉरच्यूनर गाड़ी मांगने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और भरपेट भोजन न देने के आरोप लगाए हैं। हिसार पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 30 जनवरी को उसकी शादी हुई थी। उसका पति इनकम टैक्स विभाग नागपुर में निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। शादी के करीबन 10 दिन बाद ही मेरा पति अपनी ड्यूटी पर चला गया। इसके बाद सास-ससुर ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। ससुरालवालों ने उसे दासी की तरह रखा। भरपेट खाना नहीं दिया। कमरे में बंद कर चले जाते थे। पति को बताया कि उसने कहा जो हो रहा है अच्छा है, तू इसी लायक है। पीड़िता का आरोप है कि मेरे पति व ससुरालजनों ने दहेज में फॉरच्यूनर गाड़ी की डिमांड की थी। मेरे परिजन जब यह डिमांड पूरी नहीं कर पाए तो उन्होंने मुझे मारना-पीटना शुुरू कर दिया। आरोप है कि ससुर बुरी नजर रखते हैं। एक दिन कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। इसके बाद वह मायके चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed