फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In view of the possible fourth wave of corona, the health department increased the sampling

कोरोना की संभावित चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
In view of the possible fourth wave of corona, the health department increased the sampling
हिसार। प्रदेश के चार जिलों में कोरोना की चौथी लहर के केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की तरफ से सैंपलिंग बढ़ा दी है। सैंपलिंग के लिए चार आंतरिक चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है। नागरिक अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है। अगर, केस बढ़ते हैं तो बेडों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। सीएमओ रतना भारती का कहना है कि जहां तक हो सकें मास्क पहने और दो गज की दूसरी बना कर रखें।
विज्ञापन

लोगों को कर रहे जागरूक
सीएमओ रतना भारती ने बताया कि जिले में संभावित कोरोना की चौथी लहर को कोई केस सामने नहीं आया है।चार जिलों में मास्क अनिवार्य किया है ऐसे में एहतियात के तौर पर जिले में कोरोना सैंपलिंग को बढ़ा दिया है। बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया जैसी बीमारी के जिस भी मरीज में लक्षण मिलेंगे, उन सभी के सैंपल लिए जाएंगे और उन पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। धीरे धीरे सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया जाएगा। कोरोना मरीजों के लिए आईसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है। सैंपलिंग के लिए चार आंतरिक चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और दो गज की दूसरी बनाए रखें। किसी प्रकार का कोई लक्षण अगर शरीर में दिखाई दे तो कोरोना सैंपल जरूरी करवाएं। इसके अलावा लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

1179 लोगों की हो चुकी है मौत
डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य है और रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 19 हजार 407 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 49 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 870 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 38 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। जिले में कोरोना की तीनों लहर में 1179 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed