फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the special investigation in the Home Guard recruitment scam, the department considered the list of 38 people wrong

होमगार्ड भर्ती घोटाला: विशेष जांच में विभाग ने 38 लोगों की सूची को माना गलत

Wed, 09 Feb 2022 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 10:50 PM IST
सार

सिविल जज अंतरप्रीत की अदालत में गृह रक्षी विभाग ने विशेष जांच की रिपोर्ट जवाब दावे में पेश की।

विज्ञापन
In the special investigation in the Home Guard recruitment scam, the department considered the list of 38 people wrong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

हरियाणा के हिसार में होमगार्ड भर्ती घोटाले मामले में सिविल जज अंतरप्रीत की अदालत में होमगार्ड विभाग ने 38 लोगों की सूची को गलत माना है। विभाग की विशेष जांच में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जिला कमांडेंट की ओर से जवाब दावा पेश किया गया। इसमें विभाग ने माना कि 38 लोगों की सूची विशेष जांच में गलत साबित हुई। 

विज्ञापन


सितंबर माह में होमगार्ड भर्ती का मामला विवाद में आया था। प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार पुराने होमगार्ड को दोबारा से रखा जाना था, जिसमें 38 लोगों की एक सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी गई। यह मामला प्रदेश की सुर्खियां बना था। इसमें कई अधिकारियों के तबादले भी किए गए थे। दो पुराने लोगों ने इस सूची को चैलेंज किया।
विज्ञापन


इन लोगों ने अपनी बहाली का दावा किया तो उन्हें नहीं लिया गया, जिसके बाद अग्रोहा निवासी सुनील च लांधडी निवासी विनोद ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने 38 लोगों की सूची पर स्टे ऑर्डर जारी कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहरक्षी विभाग ने भी इस मामले में जांच शुरू की थी। इसमें होमगार्ड एसपी अशोक श्योराण को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। अशोक श्योराण की ओर से एक फरवरी 2022 को जांच की रिपोर्ट सौंपी गई। जिसमें उन्होंने कहा कि 38लोगों की सूची सही साबित नहीं हुई। इन लोगों के पुराने होमगार्ड होने के प्रमाण नहीं मिले।

इनके पास पे स्लीप, हाजिरी, एनरोलमेंट नंबर, यूनिक कोड, ड्यूटी रिकॉर्ड नहीं मिला। इस जांच के आधार पर 38 लोगों की सूची को वापस ले लिया गया है। होमगार्ड विभाग की ओर से बुधवार को अदालत में जवाब दावा पेश किया गया। 


गौरतलब है कि होमगार्ड भर्ती मामले में दो लाख रुपये की रिश्वत लेने, कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के आरोप भी लगे थे। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुुई थी। इसके बाद कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, हेड क्लर्क को निलंबित कर दिया गया था। डीएसपी से चार्ज वापस ले लिया गया था। होमगार्ड वालंटियर ने इस बारे में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के समक्ष भी मामला उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed