फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the semi-finals, Haryana boys will face Bihar and girls will face Maharashtra.

Hisar News: सेमीफाइनल में हरियाणा के लड़कों की भिड़ंत बिहार और लड़कियों की महाराष्ट्र की टीम से होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the semi-finals, Haryana boys will face Bihar and girls will face Maharashtra.
हिसार महावीर स्टेडियम में हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और हरियाणा की टीम खेलते ह
हिसार। महाबीर स्टेडियम में चल रही अंडर-19 स्कूली नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में सोमवार को भी कई रोमांचक मुकाबले देखने के लिए मिले। लड़कों के वर्ग में गुजरात और लड़कियों के वर्ग में मध्यप्रदेश को हरा कर हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार को लड़कों की टीम का मुकाबला बिहार और लड़कियों का मुकाबला महाराष्ट्र की टीम के साथ होगा। शाम का फाइनल मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए लड़कों के मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को 3 अंक से हराया। पंजाब की टीम ने केरल को 27-10 से, गुजरात ने कर्नाटक को 29-25, हरियाणा ने तमिलनाडु को 17-8 से, चंडीगढ़ ने दिल्ली को 16-10 से, राजस्थान ने मध्यप्रदेश को 28-19 से, हिमाचल प्रदेश ने आईपीएससी को 16-1 से, बिहार ने झारखंड को 18-09 से, राजस्थान ने चंडीगढ़ को 18-17 से, पंजाब ने यूपी को 18-7 से हराया। बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 30-18 से हराया। मंगलवार को हरियाणा का बिहार और राजस्थान का पंजाब के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, लड़कियो के वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड को 13-3 से, बिहार की टीम ने कर्नाटक को 14-10 से, हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को 17-14 से, हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 17-5 से हराया, बिहार ने दिल्ली को 10-9 से, महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को 21-12 से हराया। मंगलवार को हरियाणा-महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश-बिहार से बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed