{"_id":"6a4bf7c3a39c631ea6024a74","slug":"in-the-new-auto-market-shopkeepers-caught-a-mechanic-who-was-stealing-tires-in-broad-daylight-10-tires-recovered-hisar-news-c-21-hsr1020-904856-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नई ऑटो मार्केट में दिनदहाड़े दुकानों से टायर चोरी करने वाले मैकेनिक को दुकानदारों ने दबोचा, 10 टायर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नई ऑटो मार्केट में दिनदहाड़े दुकानों से टायर चोरी करने वाले मैकेनिक को दुकानदारों ने दबोचा, 10 टायर बरामद
Tue, 07 Jul 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
हिसार की नई ऑटो मार्केट में कई महीनों से दुकानों के बाहर रखे टायर चोरी करने वाले एक शातिर मैकेनिक को सोमवार को दुकानदारों ने रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को चोरी के 10 टायरों से भरे लोडिंग ऑटो सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी दुकान के बाहर रखे पांच टायर और दो मशीनें चोरी हो गईं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मार्केट में ही टायर फिटिंग का काम करने वाला मैकेनिक राजेश अपनी लोडिंग ऑटो में टायर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और दोपहर करीब 12 बजे कैंट चौक के पास उसे टायर बेचने के प्रयास में पकड़ लिया गया। दुकानदार उसे ऑटो मार्केट ले आए जहां लोगों ने पूछताछ के बाद डायल 112 को सूचना दी।
दुकानदारों का कहना है कि राजेश पर किसी को संदेह नहीं था जबकि वह लंबे समय से अलग-अलग दुकानों के बाहर रखे टायर चोरी कर रहा था। दुकानदार कालू ने बताया कि उनकी दुकान से भी कुछ दिन पहले कई टायर चोरी हुए थे। लगातार हो रही घटनाओं से ऑटो मार्केट के व्यापारियों में भय का माहौल था।
विज्ञापन
सूचना पर डायल-112 टीम के एएसआई रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को अपने साथ ले गए। पुलिस ने उसके लोडिंग ऑटो को कब्जे में ले लिया है जिसमें चोरी के 10 टायर मिले। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दुकानदारों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।