{"_id":"6626b377c8b68d647c0a6c74","slug":"in-the-name-of-running-lottery-a-former-soldier-was-defrauded-of-rs-55-lakh-case-registered-against-the-couple-hisar-news-c-21-hsr1020-366402-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लाटरी चलाने के नाम पर पूर्व फौजी को लगाया साढ़े पांच लाख रुपये का चूना, दंपती पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लाटरी चलाने के नाम पर पूर्व फौजी को लगाया साढ़े पांच लाख रुपये का चूना, दंपती पर मामला दर्ज
विज्ञापन
हांसी। जजपा बैकवर्ड सेल के जिलाध्यक्ष व रिटायर्ड फौजी इंद्र सिंह के साथ लाटरी चलाने वाले दंपती ने 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शहर थाना पुलिस ने लाटरी संचालक सोमनाथ पोपली व उसकी पत्नी राज पोपली के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में प्रेम नगर निवासी रिटायर्ड फौजी इंद्र सिंह ने कहा है कि वह खेतीबाड़ी के साथ-साथ उमरा रोड प्रेम नगर में हरियाणा बीज भंडार के नाम से खाद बीज, दवाइयों की दुकान चलाते हैं। वर्ष 2004 में लाटरी संचालक रूप नगर कालोनी निवासी सोमनाथ पोपली उसके पास आया व उससे लाटरी डालने के लिए कहा। सोमनाथ पोपली के साथ 2004 में लाटरी सिस्टम आरंभ किया था। जिसका संचालक सोमनाथ पोपली स्वयं है, लेकिन उसके द्वारा लगाई गई आखिरी लाटरी में 6 मई को उसने सोमनाथ पोपली के पास 49250 रुपये जमा करवाए थे। इस लाटरी की एवज में उसकी तरफ से सोमनाथ पोपली के पास कुल 5.50 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। फौजी ने बताया कि सोमनाथ पोपली द्वारा चलाई जा रही लाटरी सिस्टम में उसकी पत्नी राज पोपली भी उसकी सहायक है। सोमनाथ पोपली द्वारा चलाई जाने वाली सभी लाटरियों का लेखा जोखा राज पोपली ही रखती हैं। इंद्र फौजी ने बताया कि उसके द्वारा चलाई जा रही लाटरी की अंतिम लाटरी जमा होने के बाद कुल 5.50 रुपये की राशि सोमनाथ व उसकी पत्नी राज पोपली द्वारा उसको देनी थी। परंतु लाटरी बंद हो जाने के बाद भी उसकी 5.5 लाख रुपये की राशि देने से आनाकानी कर रहे हैं। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया।