{"_id":"61e469cb07e6cf1f4324a94f","slug":"in-the-name-of-getting-a-job-in-public-health-department-the-contractor-raped-the-woman-case-registered-hisar-news-hsr622133685","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठेकेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ठेकेदार ने किया महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर और शादी का झांसा देकर विधवा के साथ भिवानी के एक ठेकेदार ने दुष्कर्म कर डाला। शादी करने का दबाव बनाने पर ठेकेदार ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिसार निवासी 33 वर्षीय विधवा ने शिकायत में बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ भिवानी में रह रही है। यहां उसकी मुलाकात महम के नजदीकी गांव निवासी ठेकेदार राजबीर राठी से हुई। इस दौरान राजबीर ने विधवा को बताया कि उसकी जनस्वास्थ्य विभाग में बड़े अफसरों से जान-पहचान है और वह उसकी डीसी रेट पर नौकरी लगवा देगा।
महिला के अनुसार, वर्ष 2012 में राजबीर राठी कार में उसे हिसार ले गया। यहां वह स्वयं जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में चला गया और कुछ देर बाद उसने बाहर आकर बताया कि नौकरी की बात हो गई है। जल्द ही काम हो जाएगा। आरोप है कि इसके बाद राजबीर उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने विधवा को शादी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि आरोपी ने जून 2021 में भी उसके साथ भिवानी में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसने जानकारी की तो ठेकेदार पहले से शादीशुदा था। उसने राजबीर से बात की और शादी करने की बात कही। इस पर राजबीर ने पीड़िता और उसके बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी। पीड़िता महिला की शिकायत पर हिसार महिला थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।