फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the Dhiktana camp, he grabbed the hair of the Mahant sitting on the dust and dragged him

Hisar: धिकताना डेरे में धूणे पर बैठे महंत के बाल पकड़कर घसीटा, 25 हजार रुपये छीने

Tue, 06 Sep 2022 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2022 02:15 AM IST
सार

वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। डेरे पर हुई पंचायत में आरोपी को बुलाया गया, लेकिन नहीं आया। पूर्व सरपंच बोले कि विवाद पंचायत में सुलझा तो ठीक, नहीं तो पुलिस में शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
In the Dhiktana camp, he grabbed the hair of the Mahant sitting on the dust and dragged him
हिसार। डेरे में खड़ी कार का तोड़ा गया शीशा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में धिकताना गांव स्थित बाबा धूणी नाथ डेरे पर रविवार रात गांव के एक युवक ने नशे की हालत में धूणे पर हवन यज्ञकर रहे महंत ध्यान गिरी महाराज पर लोहे के पीपे से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने महाराज के बाल पकड़कर घसीटा और गो माता के लिए इकट्ठा किए चंदे की 25 हजार की राशि छीन फरार हो गया। यह पूरी वारदात डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जाने से पहले युवक ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ा। सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन


वारदात के बाद डेरे में हुई पंचायत
सुबह गांव के लोगों को महंत के साथ मारपीट का पता चला तो डेरे में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप यादव, जाट सेवा दल एवं जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष बलवान सुंडा आदि मौजूद रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे बरवाला थाने से जांच अधिकारी जयदीप का कहना है कि डेरे में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई है।

विज्ञापन

हिसार। डेरे के महंत के साथ मारपीट करता युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार। डेरे के महंत के साथ मारपीट करता युवक।

ग्रामीणों ने कहा कि विवाद सुलझ गया तो ठीक है। इसके बाद कानून के तहत महंत की मदद की जाएगी। गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप यादव अैर बलवान सुंडा ने बताया कि आरोपी युवक को पंचायत में बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed