{"_id":"65c6837570c5ef1a1403dee4","slug":"in-the-cricket-match-charkhi-defeated-ravaldhi-and-surajgarh-defeated-umri-hisar-news-c-126-1-shsr1012-113324-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: क्रिकेट मैच में चरखी ने रावलधी को और सूरजगढ़ ने उमरी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: क्रिकेट मैच में चरखी ने रावलधी को और सूरजगढ़ ने उमरी को हराया
Sat, 10 Feb 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
गांव सांवड़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि अधिवक्ता अनिलबलवान साहु को स्मृति च
बौंदकलां। खेलप्रेमी स्व. विजय शर्मा की स्मृति में गांव सांवड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के युवा विंग के प्रधान अधिवक्ता अनिल साहू ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच निदाना व भापड़ोदा की टीम के बीच खेला गया जिसमें निदाना नौ विकेट से विजयी रहा। इस मुकाबले में राहुल चड्ढा मैन ऑफ द मैच रहे।
इसी प्रकार दूसरा मैच सूरजगढ़ व उमरी के बीच हुआ। इस मैच में उमरी की टीम विजयी रही। तीसरा मैच सांपला और कायला के बीच खेला गया जिसमें सांपला की टीम 30 रन से विजेता बनी। वहीं, चौथा मुकाबला चरखी और रावलधी के बीच खेला गया जिसमें चरखी की टीम विजेता बनी। इस मौके पर अधिवक्ता अनिल बलवान साहू ने कहा कि अनुशासन व लग्न को सर्वोपरि रखते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बशर्ते सरकार इस ओर ध्यान दे। साहु ने कहा कि सरकार को मूलभूत सुविधाओं में इजाफा करने की सख्त जरूरत है। साहू ने मंच के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ी सोनू शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिव कुमार भारद्वाज, नीरज भारद्वाज, आनंद, मोनू, राहुल, गोपाल, मोनू, लक्ष्य, राजकुमार शर्मा, नवीन पार्षद, शीतल शर्मा, सज्जन पीटीआई, किन्नू, विक्की, मन्नु शर्मा ने अधिवक्ता अनिल बलवान साहु को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।