फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the case of the death of three people due to electric current, the fifth employee SA Akshay has been suspended.

Hisar News: करंट से तीन लोगों की मौत मामले में पांचवा कर्मचारी एसए अक्षय निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
In the case of the death of three people due to electric current, the fifth employee SA Akshay has been suspended.
हिसार। मिर्जापुर रोड पर 11केवी की बिजली तार की चपेट में तीन लोगों की मौत मामले में दो निदेशकों की समिति ने जांच पूरी कर निगम के प्रबंधक निदेशक अशोक गर्ग को सौंपी है। इसमें फील्ड के अलावा स्टेशन स्टाफ को भी दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। शिफ्ट अटैंडेंट अक्षय राजपाल को भी निलंबित किया गया है। इस मामले में जूनियर इंजीनियर, फोरमैन और दो लाइनमैन पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

2 सितंबर को मिर्जापुर रोड पर दर्शन अकादमी स्कूल के पास बिजली की 11केवी की लाइन की तार टूट कर सड़क पर गिर गया था। इसमें करंट होने से सड़क से गुजर रहे बाइक सवार बंटी, अमित, शमशेर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी अशोक गर्ग ने दो निदेशकों आपरेशन सर्कल के निदेशक विपिन गुप्ता, आपरेशन प्रोजेक्ट विनिता सिंह की जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में फील्ड के चार कर्मियों के अलावा एसए अक्षय राजपाल को भी दोषी पाया गया। फाॅल्ट के बाद बिना लाइन की पेट्रोलिंग किए ट्राई लिए ही चालू कर दिया। इस कारण यह बड़ा हादसा हुआ। कमेटी ने अपनी जांच में मेंटेनेंस कंपनी को भी दोषी पाया गया है। समिति की ओर से दी गई सिफारिश पर अभी मेंटेनेंस कंपनी पर फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed