फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the BJP district executive, posts were also given to those who asked for votes for Congress in the elections

Hisar News: भाजपा जिला की कार्यकारिणी में चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट मांगने वालों को भी दिए पद

Wed, 09 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 09 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
In the BJP district executive, posts were also given to those who asked for votes for Congress in the elections
हांसी पत्रकारवार्ता करते हुए भाजपाध्यक्ष अशोक सैनी, धर्मवीर रतेरिया। पार्टी

विज्ञापन
हांसी। भाजपा की हांसी जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हुई है। कार्यकारिणी में उन्हें भी शामिल किया है जिन नेताओं व उनके परिवार के सदस्यों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए खुलेआम वोट मांगे थे। हालांकि भाजपा का कहना है निष्ठावान कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया गया है।
जिला कार्यकारिणी सूची के लिए तोशाम चुंगी के समीप स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि 13 जुलाई को कार्यालय का शुभारंभ होगा। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने 21 सदस्यों की सूची जारी की। जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव सहित विभिन्न पद हैं, जिसमें जयबीर माजरा, मुनीश गोयल, देवेंद्र शर्मा, नीरज देवी, राजकुमार पहल, पवन शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया एवं बिजेंद्र लोहान को जिला महामंत्री, प्रवीण सैनी, सरला नाडा, डॉ. श्री शर्मा, पूजा गांदुली, ओमपाल यादव एवं प्रीति सैन को जिला सचिव, महेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनजीत जांगडा को जिला कार्यालय प्रभारी, रामफल बूरा को जिला प्रवक्ता, कुलदीप जांगडा को जिला आईटी प्रमुख, प्रदीप कुमार को जिला सोशल मीडिया प्रमुख, जगमोहन यादव को जिला मीडिया प्रमुख और प्रवीण बंसल को मन की बात कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। हालांकि कार्यकारिणी में पंजाबी समाज का नाम होने पर भी कई वरिष्ठ भाजपा नेता एतराज जता चुके हैं। वहीं विधायक समर्थक भी नहीं शामिल किए गए।
विज्ञापन


कार्यकारिणी में सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इसमें ऐसा कोई नहीं है जिसका विधानसभा में कांग्रेस के लिए वोट मांगें हो। कार्यकारिणी में पंजाबी समाज का नाम न होने की बात को विपक्ष हवा दे सकता है। हमारे यहां सभी का प्रतिनिधित्व पूरा है। - अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed