फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the Asian Wrestling Championship, wrestlers from Mirchpur made the country the overall winner; in the Under-23 wrestling competition held in Vietnam, wrestlers from Bhagat Singh Academy won 4 medals

Hisar News: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में मिर्चपुर के पहलवानों ने देश को बनाया ओवरऑल विजेता, वियतनाम में आयोजित अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में भगत सिंह अकादमी के पहलवानों ने जीते 4 पदक

Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
In the Asian Wrestling Championship, wrestlers from Mirchpur made the country the overall winner; in the Under-23 wrestling competition held in Vietnam, wrestlers from Bhagat Singh Academy won 4 medals
वियतनाम में पदक विजेता पहलवानों के साथ शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी के संचालक अजय पहलव
नारनौंद। वियतनाम के दा नांग शहर में 23 से 27 मई तक आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी मिर्चपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। अकादमी के चार पहलवानों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पहलवानों ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर भारतीय टीम को ओवरऑल विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के 10 भार वर्गों में से अकादमी के पहलवानों ने दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीता जबकि महिला वर्ग में एक स्वर्ण पदक पाया। अकादमी के संचालक अजय पहलवान और जयभगवान लाठर ने बताया कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन

----
मानसी लाठर ने फाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान को 14-1 से हराया
महिला वर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी लाठर ने स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। फाइनल मुकाबले में मानसी ने उज्बेकिस्तान की फिरूजा एसेनबाएवा को एकतरफा अंदाज में 14-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी मानसी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। वह जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रमोहन ने कजाकिस्तान के पहलवान को हराकर जीता सोना
पहलवान चंद्रमोहन ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के पहलवान को 7-6 के करीबी अंतर से मात दी। चंद्रमोहन पहले भी राष्ट्रीय खेलों और कई अंतरराष्ट्रीय ट्रायल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। उनकी तकनीकी कुश्ती और आखिरी क्षण तक संघर्ष करने की क्षमता की खूब सराहना हो रही है।
विक्की हुड्डा ने 97 किलो वर्ग में दिखाया दम
विक्की हुड्डा ने 97 किलोग्राम वर्ग में किर्गिस्तान के पहलवान को 8-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। विक्की हुड्डा ने मंगलवार को पांच मुकाबले जीते। विक्की इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं और जूनियर एशियन ट्रायल में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। भारी भरकम वर्ग में उनकी आक्रामक शैली विरोधियों पर भारी पड़ी।

सचिन मोर ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
सचिन मोर ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। कांस्य पदक मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के पहलवान को 5-2 से हराया। सचिन इससे पहले राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शानदार प्रदर्शन के कारण महिला और पुरुष वर्ग में भारत को ट्रॉफी मिली। इस सफलता में मिर्चपुर अकादमी के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed