फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In six months, 30 henchmen of 10 gangs involved in robbery, vehicle theft, and cattle theft were apprehended.

Hisar News: छह माह में लूट, वाहन चोरी व पशु चोरी के 10 गिरोह के 30 गुर्गे किए काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
In six months, 30 henchmen of 10 gangs involved in robbery, vehicle theft, and cattle theft were apprehended.
हिसार। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अपराध के मामलों में कमी आई है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मुताबिक यह पुलिस की सतर्कता, गश्त व्यवस्था और जनसहयोग का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिसार पुलिस ने इस छह माह की अवधि के दौरान वाहन चोरी, लूट, पशु चोरी की 10 गैंग के 30 आरोपियों की गिरफ्तारी कर 46 केस को सुलझाया है, इनमें 39 लाख 41 हजार 200 रुपये की संपत्ति बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस की अलग अलग टीमों ने 40 उद्घोषित अपराधी, 106 बेल जंपर और 3 ईनामी अपराधी गिरफ्तार किए हैं। इसके अलावा हिसार पुलिस ने बीते 6 महीनों में चोरी के 160 मामलों को सुलझाते हुए 197 आरोपियों की गिरफ्तारी है और उनसे 1 करोड़ 6 लाख 67 हजार 377 रुपये की संपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन

वहीं गृह भेदन के 63 मामलों को सुलझाते हुए 99 आरोपियों को गिरफ्तार के साथ 75 लाख 56 हजार 325 रुपये और लूट की 11 वारदात को सुलझा 24 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 25 लाख 63 हजार रुपये की संपत्ति की बरामदगी की। पुलिस ने डकैती की एक वारदात का हल कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनसे 28 हजार रुपये की संपत्ति भी बरामद की। इनके साथ ही पुलिस ने छीना झपटी की 10 वारदातों का भी निदान किया और 17 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनसे 1 लाख 11 हजार 949 रुपये की संपत्ति बरामद की। हिसार पुलिस ने जिले के थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 62 केस दर्ज कर 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 2.836 किलोग्राम अफीम, 288 ग्राम चरस, 1727 किलोग्राम डोडा पोस्त, 25 ग्राम स्मैक, 62 किलोग्राम 411 ग्राम गांजा, 1.206 किलोग्राम हेरोइन, 1819 टैबलेट्स, 720 कैप्सूल्स और 60 नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed