{"_id":"69711c24a99c52d908091abd","slug":"in-khedi-jaalab-two-groups-clashed-due-to-mutual-enmity-six-people-were-injured-and-an-fir-was-filed-against-eight-named-individuals-hisar-news-c-21-hsr1005-796036-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेड़ी जालब में आपसी रंजिश के कारण दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल, आठ नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेड़ी जालब में आपसी रंजिश के कारण दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल, आठ नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Thu, 22 Jan 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। गांव खेड़ी जालब में आपसी रंजिश के कारण दो पक्षों में हुए हिंसक झगड़े में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया। मामले में थाना पुलिस में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव खेड़ी जालब निवासी 45 वर्षीय नीतू ने बताया कि आठ जनवरी की शाम करीब छह बजे के बीच वह घर पर घरेलू काम कर रही थी। तभी बाहर झगड़े की आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो कुलदीप उसके देवर बसाऊ के बेटे कपिल की गर्दन पकड़कर गाली-गलौज कर रहा था और बिना नंबर की बाइक को ट्रैक्टर से टक्कर मार चुका था।
इसी दौरान कुलदीप ने अपने परिजनों को बुला हमला किया। शोर सुनकर गोविंद, उसकी पत्नी पूनम, अमित और अनिल मौके पर पहुंचे और कपिल को छुड़ाकर घर ले आए। नीतू का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी फिर से हथियारों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने दोबारा हमला किया।
विज्ञापन
बचाव करने पर पूनम के कानों की बालियां भी छीन ली गईं। आरोपियों ने अमित व अनिल को भी पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल नीतू, पूनम, गोविंद, कपिल, अमित व अनिल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।