फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Hansi, BJP fielded Meenu, INLD Yogesh, AAP Yashpal, BSP Hariram Saini, Deepender Hooda supported Rinku Saini

हांसी में भाजपा ने मीनू,इनेलो ने योगेश,आप ने यशपाल , बसपा ने हरिराम सैनी को उतारा, दीपेंद्र हुड्डा ने रिंकू सैनी को दिया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
In Hansi, BJP fielded Meenu, INLD Yogesh, AAP Yashpal, BSP Hariram Saini, Deepender Hooda supported Rinku Saini
नामांकन पत्र दाखिल करते हुए मीनू सेठी। - फोटो : Hisar
हांसी। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन 58 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें से नगर परिषद प्रधान के लिए 5 और पार्षद पदों के लिए 53 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि नगर परिषद प्रधान तथा पार्षद पदों पर चुनाव लड़ने के लिए अब तक कुल 142 उम्मीदवारों के नामांकन आए हैं। इनमें से 10 उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए और 132 उम्मीदवारों ने पार्षद पदों के लिए नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि 6 जून को नामांकन की जांच होगी। 19 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की चेयरपर्सन प्रत्याशी मीनू सेठी के समर्थन में नामंकन पत्र दाखिल करने से पूर्व एसडी महिला कॉलेज के ग्रांऊड में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह, विधायक विनोद भयाना ,जेजेपी हल्का प्रधान कर्ण सिंह देपल सहित अन्य मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर पार्षद का चुनाव लड़ रहे 25 उम्मीदवारों ने नगर परिषद चेयरमैन की उम्मीदवार मीनू सेठी के साथ लघु सचिवालय में पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर परिषद् के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू सैनी को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने समर्थन दिया है। कांग्रेस पार्टी के जय सिंह पाली, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलू राम जांगड़ा ने रिंकू सैनी को समर्थन देने की घोषणा की। शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन आजाद उम्मीदवार के रूप में चेयरमैन का चुनाव लड़ रहे रिंकू सैनी ने अपने समर्थकों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन

इन्होंने ने किए प्रधान के लिए नामांकन
रिंकू सैनी आजाद उम्मीदवार
हरिराम सैनी बसपा
योगेश आजाद उम्मीदवार
मीनू सेठी भाजपा
राघव सेठी आजाद उम्मीदवार
योगेश इंडियन नेशनल लोकदल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed